न्यूयॉर्क, एजेंसी । इजराइली स्पाइवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली भारत-इजराइल के बीच 2017 में हुए लगभग दो अरब डॉलर के हथियार एवं खुफिया उपकरण सौदे के केंद्र बिंदु थे। अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी एक खबर में यह दावा किया पिछले साल उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब भारत सहित कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार रक्षकों, नेताओं और अन्य लोगों की जासूसी करने के लिए कुछसरकारों द्वारा कथित तौर पर एनएसओ समूह के पेगासस सॉफ्टवेयर के उपयोग की बात सामने आई थी। इसके चलते गोपनीयता संबंधी मुद्दों के लेकर चिंताएं पैदा हो गई थीं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने द बैटल फॉर द वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुल साइबरवेपन शीर्षक वाली एक खबर में कहा कि इजराइली कंपनी एनएसओ ग्रुप लगभग एक दशक से इस दावे के साथ अपने जासूसी सॉफ्टवेयर को दुनिया भर में कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों को बेच रही थी कि यह जैसा काम कर सकता है, वैसा कोई और नहीं कर सकता।
Related Articles
क्या भारतीय मीडिया आज पूरी तरह स्वतंत्र है ?
लेखक: सिद्दीक़ी मुहम्मद उवैसछात्र: समाजिक ज्ञान, मुम्बई, महाराष्ट्र मीडिया !मीडिया का नाम सुनते ही हमारे मन में झट से यह विचार आने लगते हैं कि मीडियाि यानी वह संस्थान जो हर सच्ची खबरों को हम तक पहुंचाता है, जनता जनार्दन की कठिनाईयों एवं समस्याओं को सरकार तक पहुंचाता है वगैरह । अगर हम देखें तो […]
सुन्नी बिलाल मस्जिद में उलेमाओं की बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध तत्काल समाप्ति पर दिया ज़ोर
मुंबई: रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के बीच, मुंबई में सुन्नी मस्जिद बिलाल में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई और युद्ध के कारण मानव जीवन के नुकसान और संसाधनों की बर्बादी पर शोक व्यक्त किया। आल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा के अध्यक्ष सैयद मोइन मियां अशरफी अल जिलानी ने विभिन्न […]
सऊदी अरब के जिद्दा में आयोजित होगी आईपीएल 2025 की नीलामी
जिद्दा।आईपीएल 2025 प्लेयर ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जिद्दा, सऊदी अरब में आयोजित किया जाएगा। यह दूसरी बार है जब आईपीएल प्लेयर ऑक्शन विदेश में आयोजित किया जा रहा है, इससे पहले 2024 में यह डुबई में आयोजित किया गया था । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने तारीखों और स्थल की पुष्टि की […]

