न्यूयॉर्क, एजेंसी । इजराइली स्पाइवेयर पेगासस और एक मिसाइल प्रणाली भारत-इजराइल के बीच 2017 में हुए लगभग दो अरब डॉलर के हथियार एवं खुफिया उपकरण सौदे के केंद्र बिंदु थे। अमेरिका के दैनिक समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी एक खबर में यह दावा किया पिछले साल उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब भारत सहित कई देशों में पत्रकारों, मानवाधिकार रक्षकों, नेताओं और अन्य लोगों की जासूसी करने के लिए कुछसरकारों द्वारा कथित तौर पर एनएसओ समूह के पेगासस सॉफ्टवेयर के उपयोग की बात सामने आई थी। इसके चलते गोपनीयता संबंधी मुद्दों के लेकर चिंताएं पैदा हो गई थीं। द न्यूयॉर्क टाइम्स ने द बैटल फॉर द वर्ल्ड्स मोस्ट पावरफुल साइबरवेपन शीर्षक वाली एक खबर में कहा कि इजराइली कंपनी एनएसओ ग्रुप लगभग एक दशक से इस दावे के साथ अपने जासूसी सॉफ्टवेयर को दुनिया भर में कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों को बेच रही थी कि यह जैसा काम कर सकता है, वैसा कोई और नहीं कर सकता।
Related Articles
NCPCR ने सरकार को दी चेतावनी, सभी मदरसों की राज्य फंडिंग बंद करे
नई दिल्ली: 12 अक्टूबर (एजेंसी)।राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सरकार को चेतावनी दी है कि वह सभी मदरसों को राज्य फंडिंग बंद कर दे। एनसीपीसीआर का मानना है कि मदरसे बच्चों को उचित शिक्षा नहीं दे पा रहे हैं और उनके काम करने का तरीका मनमाना है। एनसीपीसीआर ने अपनी रिपोर्ट ‘गार्डियन ऑफ […]
आरिफ नक़वी का निधन महजरी साहित्य के लिए बड़ा झटका
बाराबंकी।बर्लिन में रहने वाले प्रसिद्ध महजरी लेखक आरिफ नकवी का निधन हो गया है, जिससे उर्दू समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है। आरिफ नकवी का संबंध मूल रूप से लखनऊ से था, लेकिन पिछले छह दशकों से वे जर्मनी की राजधानी बर्लिन में रह रहे थे। उन्होंने जर्मनी में उर्दू की लौ जलाए […]
बंग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यकों पर अत्याचारों को तत्काल रोका न गया, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन होंगे: हाजी मुहम्मद सईद नूरी
मुंबई।बंग्लादेश, जहां हिंदुओं की तीसरी सबसे बड़ी आबादी है, वर्तमान में आलोचनाओं का सामना कर रहा है। लगातार खबरें आ रही हैं कि वहां के अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हमले हो रहे हैं और उनके मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। इस परिस्थिति में, बंग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा न केवल वहां की सरकार की […]



