गगहा,गोरखपुर।गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार 55वर्षीय महिला हाजरा खातून निवासी मामखोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाईक चला रहा पति समसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह दस बजे पति पत्नी बाईक से बडहलगंज बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। वे जैसे ही बड़गों चौराहे पर आकर फोरलेन पर चढकर बडहलगंज के लिए मुड़े उसी दौरान गोरखपुर के से आ रहे माल लदे ट्रक की चपेट में आ गये। हादसे के बाद ट्रक चालक ने ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन बाईक ट्रक में फंसने से भाग नहीं सका, किंतु ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Related Articles
ईद के खर्च में करें कटौती, गरीब बीमार के इलाज में करें खर्च: उलेमा-ए-किराम की अपील
गोरखपुर। कोरोना वॉयरस की दूसरी लहर ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है।तमाम मरीज ऑक्सीजन सिलेंडर, दवा व उचित चिकित्सा सुविधा के अभाव में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। कोरोना मरीजों का हाल गंभीर है। कोरोना संक्रमण से मृत लोगों को कोई कंधा देने को […]
गोरखपुर: आज मस्जिद व दरगाह में मनाया जाएगा उर्स-ए-ख़्वाजा ग़रीब नवाज़
गोरखपुर। हज़रत ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी हसन संजरी अलैहिर्रहमां (ख़्वाजा ग़रीब नवाज़) का उर्स-ए-पाक शुक्रवार को शहर की मस्जिदों व दरगाहों में अकीदत के साथ मनाया जाएगा। कुरआन ख्वानी, फातिहा ख्वानी व दुआ ख्वानी होगी। जलसों का आयोजन होगा। लंगर बांटा जाएगा। तहरीक पासबाने अहले सुन्नत की ओर से जामा मस्जिद रसूलपुर में बाद नमाज […]
बच्चे को दूध पिलाने से न रोज़ा टूटता है, न ही वुजू: उलमा-ए-किराम
गोरखपुर। उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्पलाइन नंबरों पर सोमवार को सवाल-जवाब का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने नमाज़, रोज़ा, जकात, फित्रा आदि के बारे में सवाल किए। उलमा-ए-किराम ने क़ुरआन व हदीस की रोशनी में जवाब दिया। इन नम्बरों पर आप भी सवाल कर जवाब हासिल कर सकते हैं 9956971232, 8604887862, 9598348521, 73880 95737, […]
