सरदारदार पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व जेबी महाजन डिग्री कालेज व जेबी महाजन महिला पीजी कालेज के प्रबधंक ईश्वरचंद जायसवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण किया। पूर्व प्रमुख ईश्वरचंद जायसवाल और उनके बड़े पुत्र विशाल जायसवाल ने बताया कि 500 पैकेट राशन 500 पैकेट भुजा और 5000 पैकेट पानी बाढ़ के पानी से घिरे बसुही, गोडसैरा, ऊपधौलिया समेत अन्य गांवों मे बाढ़ पीडितो को दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि बाढ़ पीड़ितों को अगर सबसे ज्यादा परेशानी है तो वह शौचालय और पीने के पानी के लिए क्योंकि बाढ़ का पानी चारों तरफ फैल चुका है शुद्ध पेयजल बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा है जिसके कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है मेरा उद्देश्य है कि बाढ़ पीड़ितों को अधिक से अधिक संख्या में शुद्ध पेयजल और राशन खाद्यान्न प्रतिदिन उपलब्ध कराता रहूंगा। इस अवसर पर रवि निषाद, देवेंद्र सिंह लक्की, राजकुमार जायसवाल, मनीष जायसवाल, राकेश यादव, संपत पहलवान, उपेंद्र निषाद, उपेंद्र यादव, उदय यादव, जितेंद्र पासवान, बाबूराम, ओम प्रकाश पासवान आशीष विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
सेवईयों का बाज़ार गुलज़ार
गोरखपुर। ईद में चंद दिन बचे हुए हैं। उर्दू बाज़ार, नखास चौक, घंटाघर, जाफ़रा बाज़ार, गोरखनाथ आदि स्थानों पर सेवईयों का बाज़ार पूरी तरह से सज चुका है। जहां मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वैराइटीज की सेवईयां मौजूद हैं, जो क्वालिटीज़ और अपने नाम के मुताबिक डिमांड में हैं। बाहर व आसपास के इलाकों […]
दीन का इल्म हासिल कर दीन-ए-इस्लाम के साथ रिश्ता मजबूत करें
पचपेड़वा में सजी दीनी महफ़िल गोरखपुर। चक्शा हुसैन पचपेड़वा में मंगलवार देर रात दीनी महफ़िल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत कारी मो. हुसैन ने किया। नात-ए-पाक मौलाना शादाब अहमद रज़वी ने पेश की। मुख्य वक्ता मुफ्ती मो. अज़हर शम्सी (नायब क़ाज़ी) ने कहा कि हालात से मायूस होने के बजाए जरूरी है कि उसे बदला जाए। […]
इमाम हसन व मुजद्दिद अल्फसानी को शिद्दत से किया गया याद
गोरखपुर। हज़रत सैयदना इमाम हसन रदियल्लाहु अन्हु के शहादत दिवस व इमाम रब्बानी मुजद्दिद अल्फसानी हज़रत शैख़ अहमद फ़ारूक़ी सरहिन्दी अलैहिर्रहमां के उर्स-ए-मुबारक पर बुधवार को घरों में कुरआन ख़्वानी, फातिहा ख़्वानी व दुआ ख़्वानी की गई। तुर्कमानपुर में महफिल दुआ-ए-शिफा हुई। क़ुरआन ख़्वानी की गई। क़सीदा बुर्दा शरीफ व क़सीदा गौसिया पढ़ा गया। खत्मे […]
