गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर बुधवार को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर से मदरसतुल मदीना के बच्चों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। सिर पर अमामा (पगड़ी), हाथों में इस्लामी झंडा, लबों पर नात-ए-पाक, हदीस-ए-रसूल और या रसूलल्लाह का नारा लगाते बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस खूनीपुर, रेती चौक, मदीना मस्जिद, छोटे काजीपुर, कोतवाली रोड, नखास होता हुआ खूनीपुर में समाप्त हुआ। छोटे-छोटे बच्चों का जुलूस देख सभी खुश नजर आए। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी गई। जुलूस की रहनुमाई फरहान अत्तारी, मोहसिन इस्माईली, मौलाना कादरी अलीमी, कारी शहबाज अत्तारी, मौलाना जव्वाद अत्तारी, हाफिज मुबस्सिर अत्तारी आदि ने की।
Related Articles
समाज व देश की बेहतरी के लिए बुद्धिजीवियों ने साझा किए विचार
गोरखपुर। ग़ौसे आज़म फाउंडेशन (जीएएफ़) की ओर से रविवार को मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज बक्शीपुर (एमएसआई) के सभागार में सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन हुआ। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. सैफुल्लाह क़ादरी को ग़ौसे आज़म अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं व सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। […]
ईद मिलादुन्नबी आज, तैयारी मुकम्मल
ईद मिलादुन्नबी आज, तैयारी मुकम्मल
गोरखपुर: पौधारोपण मिशन 5000 का आरंभ
गोरखपुर- विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवभारत निर्माण ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण मिशन 5000 के तहत आज प्रथम विद्यालय सनशाइन प्ले वे स्कूल घासी कटरा पर 200 पौधों का पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उमेश अग्रहरि जी व कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी विक्रमादित्य […]

