गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर बुधवार को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर से मदरसतुल मदीना के बच्चों ने जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला। सिर पर अमामा (पगड़ी), हाथों में इस्लामी झंडा, लबों पर नात-ए-पाक, हदीस-ए-रसूल और या रसूलल्लाह का नारा लगाते बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस खूनीपुर, रेती चौक, मदीना मस्जिद, छोटे काजीपुर, कोतवाली रोड, नखास होता हुआ खूनीपुर में समाप्त हुआ। छोटे-छोटे बच्चों का जुलूस देख सभी खुश नजर आए। अंत में सलातो सलाम पढ़कर मुल्क में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी गई। जुलूस की रहनुमाई फरहान अत्तारी, मोहसिन इस्माईली, मौलाना कादरी अलीमी, कारी शहबाज अत्तारी, मौलाना जव्वाद अत्तारी, हाफिज मुबस्सिर अत्तारी आदि ने की।
Related Articles
ईद मिलादुन्नबी: गोरखपुर शहर में गूंजा ‘मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम’ का तराना
गोरखपुर। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिवस की खुशी ईद मिलादुन्नबी के रूप में गुरुवार को अकीदत, अदब व एहतराम से मनाई गई। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर घर, मस्जिद, मदरसा व दरगाहों में ‘जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी’ की महफिल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। दरूदो-सलाम का नज़राना पेश किया गया। फातिहा ख्वानी व […]
उर्स-ए-पाक पर होगा नातिया मुक़ाबला व जलसा
गोरखपुर। तुर्कमानपुर स्थित दरगाह पर हज़रत इमदाद अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स-ए-पाक 20 व 21 फरवरी को अकीदत के साथ मनाया जाएगा। कुल शरीफ की रस्म अदा कर लंगर बांटा जाएगा। मुल्क में अमनो सलामती, भाईचारगी व तरक्की की दुआ मांगी जाएगी। यह जानकारी उर्स संयोजक मो. इस्लाम उर्फ बाबूल, अबरार अहमद, मनोव्वर […]
इमाम हुसैन ने दुनिया को दिया सब्र व इंसानियत का पैग़ाम
इमाम हुसैन ने दुनिया को दिया सब्र व इंसानियत का पैग़ाम
