बाराबंकी,(अबू शहमा अंसारी)। गांधीवादी चिंतक एवं गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने समाजसेवी पाटेश्वरी प्रसाद,रंजन कुमार शर्मा और एंड्रयू गोरुंग के साथ मंगलवार को भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को 21 सितंबर से 05 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले शांति-अहिंसा पखवाड़ा में आमंत्रित किया।शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार कर बाराबंकी आने के लिए आश्वस्त किया है। इस दौरान शर्मा ने 1965 से अनवरत चलने वाले भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश का महासंघ बनाओ मुहिम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने महासंघ से जुड़ी कई दुर्लभ दस्तावेजों और चित्रों को साझा किया तथा कई विभूतियों के विचारों पर प्रदर्शित पुस्तिका भेंट की। इस पर श्री गडकरी ने कहा कि लोहिया और दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को साझा करना बड़ा काम है। जिसे आप बखूबी निभा रहे हैं। इस दौरान श्री शर्मा ने गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट के रचनात्मक कार्यों और सामाजिक गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया तथा गांधी दर्शन पर प्रकाशित स्मारिका भेंट की। श्री शर्मा ने जिले से जुड़ी कई समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि श्रावण मास और महाशिवरात्रि में रामनगर के महादेवा स्थित लोधेश्वर मंदिर तक पैदल चलकर आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुविधानुसार बाराबंकी से महादेवा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के बांयी ओर ‘स्थाई पैदल सहायक मार्ग’ बनाए जाने तथा कांवरियों के लिए स्थाई विश्राम स्थल, जलपान गृह व प्राथमिकी चिकित्सीय केन्द्र की सुविधा मुहैया कराए जाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका परिषद, बाराबंकी की वाल्मीकि नगर/पुलिस लाइन वार्ड में कई वर्षों से जर्जर व ध्वस्त पड़े रेलवे माल गोदाम रोड का निर्माण कराए जाने संबंधी पत्र सौंपा।
Related Articles
अल्ट्रासाउंड एवं एक्सरे मशीन ना होने के कारण मरीजों को होती है बड़ी असुविधा
बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी)। राजनेताओ के बार बार के आश्वाशन के बाद भी जिले की आदर्श सीएचसी में शुमार बड़ागाँव अस्पताल में एक्सरे एव अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। नतीजा यह है ग्रामीण जनता को एक्सरे के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता हैं।गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पंचायत बड़ागाँव में स्थित सीएचसी जिले […]
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 188 मामलों में 12 पत्रों पर त्वरित निस्तारण
बाराबंकी,(अबू शहमा अंसारी)सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में तहसील रामसनेहीघाट में किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए, और प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता […]
शिवसेना व शिवसेना पक्ष प्रमुख के साथ है शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे को शिवसैनिक अपना नेता नही मानते
बाराबंकी /(अबू शहमा अंसारी)शिवसैनिकों ने शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति विश्वास एवं एकजुटता जताते व समर्थन देते हुए इस आशय का एक नोटरी शपथपत्र शिवसेना मुख्यालय को प्रेषित किया हैइस संबंध में शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शिवसेना के सभी पदाधिकारियों […]
