इंदौर। प्रशासनिक संकुल इंदौर जिलाधीश कार्यालय (कलेक्टर ऑफिस) में प्रतिमाह होने वाले राष्ट्र गान एवं राष्ट्र गीत की सुंदर प्रस्तुति संस्था अनुभूति विज़न सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों द्धारा दी गई। दिव्यांग बच्चों के द्धारा स्वीप एक्टिविटी के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गीत भी गाया गया। कार्यक्रम में इंदौर कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी., अपर कलेक्टर सुश्री सपना लोवंशी, सामाजिक न्याय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुश्री सुचिता तिर्की भी शामिल थी। संस्था अनुभूति विज़न सेवा संस्थान की सचिव श्रीमती चंचल सलारिया ने बच्चों के खेल के विषय में कलेक्टर इलैया राजा टी को बताया कि संस्था के दिव्यांग बच्चे अलग-अलग खेल में भाग लेने शहर व प्रदेश के बाहर खेलने भी जा रहे है। संस्था की एक बच्ची जो अभी शिमला में स्नो गेम्स जीतकर आई है और 2025 ने बर्लिन में होने वाले स्पेशल ओलंपिक में इसका चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ इलेयाराज टी ने संस्था सचिव को बधाई दी। कलेक्टर ने संस्था अनूभूति विज़न सेवा संस्थान को एक लाख का चेक देकर सम्मानित भी किया। संस्था पदाधिकारियों ने कलेक्टर का आभार माना। गौरतलब रहे दिव्यांग बच्चों के हितार्थ में अनुभूति विज़न सेवा संस्थान प्रेरक कार्य कर रही है।
Related Articles
देशसेवा जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया बाला बच्चन का जन्मदिन
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने अपना जन्मदिन गृहगांव कासेल में परिजनों और समर्थकों के बीच सादगीपूर्ण समारोह में मनाया। बड़वानी राजपुर के ग्राम में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के निवास पर अलग ही नज़ारा था। लोग गुलदस्ते, केक, मिठाई लेकर ढोल ढमाकों के बीच अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देने […]
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इंदौर नगर कार्यकारिणी का गठन
ताहिर कमाल सिद्दीकी इंदौर। व्यापारियों के हित को लेकर शहर में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का गठन किया गया। भारतीय उद्योग एवं व्यापार के राष्ट्रीय संगठन भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक भंडारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष कमल अजमेरा की अनुशंसा पर नगर अध्यक्ष मनीष बिसानी ने […]
तैबा कॉलेज के छात्र एम०पी० बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत हुए पास
इंदौर: 29 (तौसीफ अहमद) अप्रैल जामिआ मरकजुस्सकाफतिस्सुन्निया, केरला की शाख तैबा कॉलेज, इंदौर के तलबा ने मुकम्मल आलिम कोर्स की तालीम हासिल करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के इम्तिहान में अपने इब्तिदाई दौर 2018 से लेकर अब तक मुसलसल 100फीसद कामयाबी हासिल की है। इस बार 10वीं क्लास में कुल […]