यूपी: उत्तर प्रदेश के झांसी में बेटे ने अपने मांं-बाप की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ जब दूध देने वाला घर पहुंचा था। उसने घर के अंदर झांककर देखा तो घर के मालिक और उनकी पत्नी खून से लथपथ हुए फर्श पर पड़े हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया है। बेटे ने अपनी मां-बाप की हत्या की बाक कबूल कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। दरअसल, घटना झांसी शहर के नवाबाद थाना क्षेत्र की है। गुमनाबार इलाके में पेशे से सरकारी शिक्षक 60 साल के लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी 55 साल विमला और बेटे अंकित (28) के साथ रहते थे। शनिवार सुबह दूधवाला लक्ष्मी प्रसाद के घर दूध देने आया हुआ था. उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई नहीं निकला। जब दूधवाले ने घर के अंदर झांक कर देखा तो लक्ष्मी प्रसाद और उनकी पत्नी विमल खून से लथपथ फर्श पर पड़े हुए थे। इसे देख दूधवाले के होश उड़ गए। उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और मोहल्ले वालों को इकठ्ठा किया। कई लोग वहां पहुंचे। उन लोगों ने जैसे-तैसे लक्ष्मी प्रसाद के घर में प्रवेश किया। देखा तो लक्ष्मी प्रसाद और उनकी पत्नी विमला गंभीर घायल होकर जमीन पर पड़े हुए थे और कमरे में उनका बेटा अंकित डरा-सहमा बैठा हुआ था।
Related Articles
मौसम रेड अलर्ट: भीषण ठंड की चेतावनी!
लखनऊ 25, 26, 27, 28, 29 व 30 जनवरी को लेकर रेड अलर्ट जारी। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत उत्तर भारत के तापमान में होगी भारी गिरावट। न्यूनतम तामपान 3℃ तक पहुँचने की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, घर में रहें सुरक्षित रहें। मौसम विभाग, लखनऊ की चेतावनी, प्रदेश के कई ज़िलों में अति […]
शाहजहांपुर: नामूसे रिसालतﷺ के लिए अपनी जान माल,अपना घर,बच्चे सब कर देंगे क़ुरबान: सय्यद शुऐब मियां वासती
आज 6 अप्रैल 2021 बरोज़ मंगल बाद नमाज़ इशा तहरीक फरोग़-ऐ-इस्लाम शाख शाहजहांपुर के ज़िला सदर सय्यद शुऐब मियां वासती क़ादरी साहब क़िब्ला ने अपने मदरसे में एक अहम मीटिंग रखी जिसमें सय्यद साहब ने बताया कि गुस्ताखों की ताअदाद बढ़ती जा रही है अब सिर्फ मेमोरेंडम देने से काम नहीं चलेगा बल्कि रोड पर […]
हरा झंडा फहराने के आरोप में प्रधानाध्यापक निलंबित
सुल्तानपुर: 9 नवंबर, हमारी आवाज़ कंपोजिट विद्यालय बल्दीराय के परिसर में हरे रंग का ध्वज फहराने के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक अमान उल्ला खां पर आरोप है कि उन्होंने विद्यालय परिसर में हरे रंग का झंडा फहराया था। अमान उल्ला खां को खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय धनपतगंज से संबद्ध […]
