इंदौर। भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल की कार्यकारिणी बैठक में 95 प्रतिशत उपस्थिति के साथ , सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश के सभी व्यापारियों का महासम्मेलन आयोजन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल अजमेरा, इंदौर ज़िला अध्यक्ष मनीष बिसानी एवं ज़िला महासचिव जितेंद्र रामनानी के नेतृत्व में माहेश्वरी धर्मशाला गौराकुण्ड पर एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमे संपूर्ण प्रदेश के 52 ज़िलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी प्रदेश महासम्मेलन में की जाना तय किया गया। संजय आहूजा द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया की आगामी त्योहारों को देखते हुए , सभी प्रकार के धार्मिक तथा राजनीतिक जुलूसों का मुख्य बाज़ारो में प्रतिबंधित करवाने बाबद संबंधित अधिकारियो से मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर सर्वानुमति से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (र) का प्रादेशिक अधिवेशन सितंबर माह में इंदौर में आयोजित किया जाने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (र) द्वारा बाज़ारों में शिविर लगाकर निःशुल्क उद्यम आधार कार्ड बनाए जाएंगे । इस अवसर पर मंडल के अरुण पटेल ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी नोजूद रहें। सरक्षक राजकुमार साबु ने मण्डल की उपलब्धियों को बताया कि सरकार कोई भी हो व्यापारियों को एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा हेतु प्रयास करना होंगे। जय जेठवानी एवं सुधीर चौपड़ा ने कहा कि हमारे मण्डल के प्रयास ऐसे हो जिसकी खुश्बू प्रदेश ही नही सम्पूर्ण देश मे फैलनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष दीपक भंडारी ने बताया कि यह आयोजन इंदौर की गरिमा के अनुरूप होगा। चूँकि इंदौर प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी है और आस पास के सभी शहर इंदौर का ही अनुसरण करते हैं। इसलिये इस आयोजन में इंदौर शहर के सभी व्यापारिक एवं औधोगिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहेंगे। सभा मे नरेश फुँदवानी, राजेश अग्रवाल, सुमित साबू, बसंत सोनी शांतिलाल जांगिड़, पप्पू सिकची ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में पंकज गांधी, नितिन अग्रवाल, पियूष मूंदड़ा, नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र जैन ,अमित छाबड़ा आदि उपस्थित रहे। अंत मे आभार यशपाल कुन्दवानी द्वारा प्रकट किया गया।
Related Articles
तैबा कालेज के छात्रों ने ग्रेजुएशन के साथ किया आलिम कोर्स
दीन व दुनिया का हसीन संगम और इंदौर का मशहूर संस्थान “तैबा दावा कॉलेज, इंदौर” मैं पहला जश्ने द्स्तारे इल्म व फज़ल बड़े ही शान व शोकत के साथ मनाया गया, इस आधुनिक अवसर पर कुल 12 छात्रों को दुनियावी तालीम मैं ग्रेजुएशन और दिनियात मैं आलिम कोर्स मुकम्मल करने पर ग्रैंड मुफ़्ती ऑफ़ इंडिया […]
सांस्कृतिक विरासत या धरोहरों का महत्व समझकर संरक्षण में योगदान देने की ज़रूरत
इंदौर। पुरातत्व धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व धरोहर सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुरातत्त्व, अभिलेखागार और संग्रहालय संचालनालय भोपाल के तत्वावधान में केंद्रीय संग्रहालय इंदौर में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। अतिथियों ने व्याख्यान माला का शुभारम्भ देवी सरस्वती के चित्र के माल्यार्पण करने के साथ दीप […]
इंदौर: नटराज थिएटर एंड फिल्म प्रोडक्शन का शुभारंभ
इंदौर। अभिनव कला समाज परिसर में नटराज थियेटर एंड प्रोडक्शन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, संयुक्त प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री, टीवी प्रोड्यूसर रचना जौहरी, कलाधर्मी आलोक बाजपेयी, अभिषेक सिंह सिसोदिया, सोनाली यादव, प्रवीण धनोतिया, प्रभात जैन ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नटराज थिएटर के डायरेक्टर अर्जुन […]


