इंदौर। सऊदी अरब से हज का मुक़द्दस फ़र्ज़ अदा कर लौटने वाले हाजियों का पिंजारा बाखल स्थित मंसूरी जमातखाना में स्वागत किया गया। भाजपा नेता हाजी हमीद नियारगर व अन्य हाजियों का इस्तक़बाल कर्बला कमेटी के अध्यक्ष फारुक राईन, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मंज़ूर अहमद, अलानूर पहलवान,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशमंत्री बबलू खान, अमजद लाला, अनवर देहलवी, मुन्ना नासिर बेग,एजाज टापिया, बंटी अंसारी, जमील लाला, शाह नवाज़, मोहसिन खान, अफसान पठान, आदि ने हारफूल से हाजियों का इस्तक़बाल किया। हाजी हमीद नियारगर ने बताया कि उन्होंने मक्का मदीना जाकर मुल्क में अमन,चैन,खुशहाली और तरक़्क़ी के लिए खास तौर पर दुआ मांगी। सैकड़ों समाजजनों ने हाजियों का इस्तक़बाल किया और हज की मुबारकबाद दी।
Related Articles
युट्यूब देखकर बनाया पेट्रोल बम, मस्जिद परिसर में फेंका, सीसीटीवी से चढ़े पुलिस के हत्थे
युट्यूब देखकर बनाया पेट्रोल बम, मस्जिद परिसर में फेंका, सीसीटीवी से चढ़े पुलिस के हत्थे
इंदौर: धार जिले में डैम में लीकेज, इंदौर-खलघाट के बीच हाई अलर्ट, एबी रोड पर ट्रैफिक प्रभावित
खलघाट से इंदौर रोड आने और इस रास्ते से जाने वालों के लिए इंदौर से 78 किमी दूर ट्रैफिक आंशिक रूप से रोक दिया गया है। गुजरी-धार रोड पर डैम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसका पानी एबी रोड पर बने पुल तरफ भी आता है। इसलिए ऐहतियात के तौर पर यह फैसला […]
इंदौर: जांगड़ा पोरवाल समाज का तीन दिवसीय शिव विवाह कथा सम्पन्न
इंदौर। जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर के तत्वाधान में नव जागृति महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय शिव विवाह महोत्सव कथा का आयोजन संत श्री रामशरण महाराज जोधपुर वाले द्वारा लक्ष्मी नृसिंह मंदिर परिसर धर्मशाला छत्रीबाग इंदौर पर रखा गया । महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता घाटिया ने बताया कि शिव विवाह का आयोजन महिला […]
