इंदौर। हज यात्रा पूरी कर हाजियों का पहला जत्था अपने वतन वापस लौटा। वापसी पर हाजियों के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग इंदौर के देवी अहिल्याबाई एयरपोर्टपहुंचे। जहां जिला हज कमेटी इंदौर के अध्यक्ष राशिद शेख ने सभी को खुशामदीद कहकर इस्तक़बाल किया।पहले जत्थे में कुल 137 हज यात्री इंदौर पहुंचे। सभी हाजियों को प्रदेश व जिला हज कमेंटी के सदस्यों के द्वारा जमजम पानी की बोतलें प्रदान की गई। इसके बाद नाश्ता भी दिया गया। हज यात्रियों को इंदौर हज हाउस से अपने वालंटियरो के द्वारा अपने परिजनों तक पहुंचाया। सभी हाजियों ने सभी को खूब दुआओं से नवाजा। हाजियों ने हज कमेटी प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी का आभार भी माना।
