इंदौर। चुनावी साल में इंंदौर मेें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सुरजीतसिंह चड्ढा की नियुक्ति कई मायनों से अहम मानी जा रही है। लिहाजा सुरजीत सिंह को बधाई देने दिग्विजयसिंह के बेटे विधायक जयवर्धन सिंह उनके निवास पर पहुंचे और खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह के साथ खजराना के अन्नू पटेल भी थे। गुलदस्ता भेंट कर सुरजीत सिंह को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे। अन्नू पटेल नेसुरजीत सिंह को बधाई देते हुए कहा स्वर्गीय सरदार उजागर सिंह के कार्यकाल में कांग्रेस ने इंदौर शहर में अच्छा प्रदर्शन किया और बढ़िया संगठन चलाया। अब भी ऐसी ही उम्मीद सुरजीतसिंह से है। उनके अध्यक्ष बनने से दिग्विजयसिंह खेमे में ज़्यादा खुशी।क्योंकि सुरजीत दिग्विजय सिंह के समर्थक है और उन्हें अध्यक्ष बनाने में सिंह की भूमिका भी महत्पूर्ण मानी जा रही है।
Related Articles
सेन्ट्रल जिमखाना क्लब के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
सेन्ट्रल जिमखाना क्लब के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न
खजराना में शानो शौकत से निकला हुसैनी परचम
इंदौर। या हुसैन के नारों के बीच खजराना में धूमधाम से हुसैनी परचम का सबसे बड़ा जुलूस पूरी शानो शौकत से निकाला। क्षेत्र के युवा नेता सलीम पठान इस परचम के आयोजक थे। वे हर साल मोहर्रम में हुसैनी परचम का जुलूस निकालते हैं। इलियास कॉलोनी से परचम की शुरुआत हुई। दरगाह रोड़, खिजराबाद चौराहा, […]
लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी संघ के इंदौर उज्जैन का संभागीय सम्मेलन सम्पन्न
इंदौर। लोकतंत्र सेनानी एवं प्रहरी संघ, इंदौर द्वारा इंदौर /उज्जैन संभागों के सदस्यों का सम्मेलन तथा प्रादेशिक कार्यकारिणी की बैठक अन्नपूर्णा मार्ग स्थित सिंधु-भवन में हुई। इस आयोजन में दोनों संभागों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक नेतृत्व भी शामिल हुए। सम्मलेन के प्रारम्भ में भारत माता पूजन के पश्चात राष्ट्रीय लोकतंत्र सेनानी संघ के […]