इंदौर। चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सीए, हाेटल मैनेजमेंट या फिर एग्रीकल्चर फील्ड में बेहतर कैरियर बनाना चाहते हैं, तो इससे पहले इन सभी फील्ड के कार्यों को समझने की जरूरत है, इसको समझने के बाद अपना कैरियर चुनें। उक्त विचार करियर काउंसलर शाहिद बेग ने सीआरपी लाइन पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक़्फ़ कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक एजुकेशन एंड जॉब्स इनफार्मेशन सेंटर की करियर कार्यशाला में व्यक्त किये। वक़्फ़ अंजुमन कमेटी के सदर सैयद शाहिद अली ने बताया कि कार्यशाला में एक्सपर्ट द्वारा छात्रों को बेहतर करियर के लिए टिप्स दिए गए। छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत के साथ राह में आने वाली कठिनाइयों को दूर कर लक्ष्य हासिल किए जाने के तरीके भी बताए। इस मौके पर सूफी इमरान बाबा, महफूज़ पठान, मजीद हुसैन फ्रिज वाले, साजिद गुड्डू ने होनहार बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए प्रशंसा पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सूफी इमरान बाबा ने कहा दीन की पढ़ाई के साथ-साथ दुनिया की पढ़ाई भी महत्त्वपूर्ण है। तालीम के बगैर मुस्लिम समाज का विकास अधूरा है। महफूज़ पठान ने कहा तालीम और हुनर के साथ ज़िन्दगी को संवारें। मजीद हुसैन ने कहा बच्चों को सही दिशा दिखाना और उनका मार्गदर्शन करना घर के बड़ों और अभिभावकों का दायित्व है। वे किसी एक्सपर्ट से अच्छी तरह समझें फिर तय करें कि कौनसी फील्ड बेहतर है। कार्यक्रम का संचालन सैयद शाहिद अली ने किया।आभार महफूज़ पठान ने माना। गौरतलब रहे अंजुमन कमेटी वक़्त-वक़्त पर तालीम और रोजगार, बच्चों को कॉपी,किताब की मदद करती है और यह शहर की एकमात्र वक्फ कमेटी है जो हज तरबियत का भी कैम्प हर साल लगाती है।
Related Articles
मक्का-मदीना में उमराह के सफर के लिए काफिला हुआ रवाना
इंदौर। पवित्र शहर मक्का-मदीना में उमराह के सफर के लिए इंदौर से काफिला रवाना हुआ। कोहिनूर कॉलोनी में उमराह जायरीनों का ज़ोरदार इस्तक़बालहाजी हनीफ पठान द्वारा किया गया। मेहमाने खुसूसी समाजसेवी हनीफ पटेल गोल्ड और ताहिर कमाल सिद्दीकी ने शिरकत की। उमराह ज़ायरीन हाजी इस्माईल पठान (नाना) और नदीम पठान का इस्तक़बाल साफा बांधकर हारफ़ूलों […]
मक्सी में 25 सितंबर 2024 को हुई हिंसा की घटना को लेकर राज्यपाल के नाम 5000 पोस्टकार्ड के माध्यम से अपील की
मक्सी(एमपी)। मुस्लिम समाज के सदर आसिफ खान ने आज शुक्रवार को मक्सी की अमन पसंद अवाम द्वारा राज्यपाल के नाम अभी 5000 पोस्टकार्ड के माध्यम से अपील की जा रही है कि मोहन यादव सरकार को राजधर्म पालन की नसीहत प्रदान करे 25 सितंबर 2024 को।मक्सी मे हुई हिंसा की घटना को लेकर प्रशासन द्वारा […]
मदरसा बोर्ड का फैसला: टीईटी की तर्ज पर मदरसा शिक्षकों के लिए एमटीईटी
मदरसा शिक्षकों के बच्चे कहां पढ़ते हैं, बोर्ड कराएगा सर्वे उप्र के सभी मदरसों में अब राष्ट्रगान अनिवार्य दीनियात के प्रश्नपत्रों को कम कर जोड़े गए आधुनिक विषय गोरखपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से योग्य शिक्षकों के चयन के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तर्ज […]


