गोरखपुर। मदरसा दारुल उलूम हुसैनिया दीवान बाजार से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस अपने निर्धारित मार्ग पर होता हुआ मदरसे पर समाप्त हुआ। जुलूस में लोग इस्लामिक परचम लेकर चल रहे थे। नात-ए-पाक व इस्लामी नारों की सदा बुलंद की जा रही थी। जुलूस समाप्ति के बाद ईद-ए-मिलादुन्नबी की महफिल हुई। जिसमें उलमा-ए-किराम ने पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की ज़िदंगी पर प्रकाश डाला। कहा कि पैग़ंबरे इस्लाम ने पूरी दुनिया को तौहीद, मानवता, एकता, भाईचारा, अमन का पैग़ाम दिया। पैग़ंबरे इस्लाम की तालीमात व किरदार की ही देन है कि इस्लाम धर्म सिर्फ 23 साल की तब्लीग (प्रचार प्रसार) से पूरी दुनिया में फैल गया और उनके इंसाफ की वजह से अपने और पराये सब कद्र करने पर मजबूर है और ताकयामत तक करते रहेंगे। पैग़ंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इंसानों को जीने का सलीका बताया। लोगों को सही रास्ते पर चलने की तालीम दी। सारी दुनिया पैग़ंबरे इस्लाम के तुफैल बनायी गई। जीवन का ऐसा कोई पहलू नहीं जिसे बेहतर बनाने, अच्छाई को स्वीकार करने के लिए पैग़ंबरे इस्लाम ने कोई संदेश न दिया हो। कायनात का जर्रा-जर्रा पैगंबरे इस्लाम को आखिरी नबी व रसूल मानता है। पैगंबरे इस्लाम की बातें इंसानों को सच की राह दिखाती हैं। पैगंबरे इस्लाम तमाम पैगंबरों से अफ़ज़ल व आला हैं, बल्कि अल्लाह के बाद आपका ही मर्तबा है। इसके बाद मुल्क में अमनों अमान की दुआ मांगी गई। शीरीनी बांटी गई।
Related Articles
मुफ़्ती-ए-आज़म हिन्द बड़े आलिम, वली व समाज सुधारक थे : मौलाना असलम
नूरी मस्जिद व मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में मनाया गया मुफ़्ती-ए-आज़म हिन्द का उर्स-ए-पाक गोरखपुर। शहर में मुफ़्ती-ए-आज़म हिन्द हज़रत मुफ़्ती मो. मुस्तफा रज़ा खां अलैहिर्रहमां का उर्स-ए-पाक मनाने का सिलसिला जारी है। नूरी मस्जिद व मकतब इस्लामियात तुर्कमानपुर में 41वां उर्स-ए-नूरी अकीदत के साथ मनाया गया। महफिल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। नात व मनकबत […]
गोरखपुर: एमएसआई इंटर कॉलेज बक्शीपुर में लगे दीनी नुमाइश में दिखी दीन-ए-इस्लाम की रौशन तारीख़
गोरखपुर। मियां साहब इस्लामियां इंटर कॉलेज बक्शीपुर में तीन दिवसीय सीरत-उन-नबी जलसा एवं दीनी तालीमी नुमाइश का आगाज़ सोमवार से हुआ। गुरुवार को दीनी नुमाइश देखने के लिए कॉलेज ने औरतों के लिए विशेष इंतजाम किया है। बताते चलें कि दीनी नुमाइश इस्लामी तारीख़ जानने का एक अहम जरिया है। दीनी नुमाइश में दीन-ए-इस्लाम का […]
ईद-उल-फित्र आज, चांद रात में दिखा ख़ुशियों का शमां
गोरखपुर। सोमवार को माह-ए-रमज़ान का 30वां रोज़ा पूरा हो गया। ईद का पर्व मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ईदगाहों व मस्जिदों में ईद-उल-फित्र की नमाज़ की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुबह 6:45 से 10:30 बजे तक ईद-उल-फित्र की नमाज़ सभी ईदगाहों व मस्जिदों में परंपरा के अनुसार अदा की जाएगी। नमाज़ […]
