गोरखपुर। गाजी रौजा स्थित आइडियल मैरेज हाउस में शनिवार 1 अक्टूबर को रात 8 से 11 बजे तक भव्य जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक हाफिज अयाज अहमद व हाजी उबैद अहमद खान ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर बिलग्राम शरीफ के सज्जादानशीन पीरे तरीक़त अल्लामा सैयद उवैस मुस्तफा वास्ती व अल जामितुल अशरफियां मुबारकपुर के मौलाना मसऊद अहमद मिस्बाही तकरीर पेश करेंगे। अध्यक्षता कारी फुरकान अहमद व संचालन मौलाना मकसूद आलम करेंगे। नात शरीफ रईस अनवर व कारी नसीमुल्लाह पेश करेंगे। जलसे में शहर व आसपास के उलमा किराम शिरकत करेंगे। संयोजक ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Related Articles
त्योहार: ईद-उल-अजहा की नमाज का समय तय
गोरखपुर। ईद-उल-अजहा की नमाज़ गुरुवार 29 जून को सुबह 5:30 से 10:30 बजे तक शहर की सभी ईदगाहों व विभिन्न मस्जिदों मे अदा की जाएगी। नमाज़ को लेकर ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां जारी है। ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की जाने वाली ईद-उल-अजहा नमाज़ का समय तय हो गया है। चिश्तिया मस्जिद बक्शीपुर के […]
गोरखपुर: जिलाधिकारी कार्यालय पर ताजिया दारो ने मोहर्रम के जुलूस मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की
शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर मोहर्रम के जुलूस मार्गों को दुरुस्त कराने के लिए हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी के नेतृत्व में 17 ताजिया दार ने अहमदनगर चक्शा हुसैन से आवाज बुलंद की और मांग की जल्द से जल्द खड़ंजा लगाकर जुलूस मार्ग सही कराया जाए शाकिर अली सलमानी ने ज्ञापन के […]
आला हज़रत बहुत बड़े मुजद्दिद, मुहद्दिस, मुफ्ती, लेखक व शायर थे: हाफ़िज़ आफताब
शाही जामा मस्जिद में मुक़द्दस हस्तियों की याद में सजी महफिल गोरखपुर। शाही जामा मस्जिद तकिया कवलदह में दीन-ए-इस्लाम की मुक़द्दस हस्तियों की याद में महफिल सजी। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हुई। नात-ए-पाक पेश की गई। नवासा-ए-रसूल हज़रत सैयदना इमाम हसन रदियल्लाहु अन्हु, मुजद्दिदे आज़म आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खां, हज़रत सुल्तान सलाहुद्दीन अय्यूबी, हज़रत […]

