वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी खजनी के कुशल पर्यवेक्षण में इकरार अहमद प्रभारी निरीक्षक थाना खजनी जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन में ट्वीटर पर एक व्यक्ति द्वारा पिस्टल से फायर करते हुए वायरल विडियो की जांच से वरि0उ0नि0 सुनील कुमार त्रिपाठी मय हमराही द्वारा अभियुक्त दिव्यांश सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवसी तेतरिया थाना खजनी जनपद गोरखपुर को लाइसेन्सी पिस्टल के साथ हिरासत पुलिस मे लिया गया । पिस्टल से फायर करते हुए वायरल विडियो के सम्बन्ध मे अभियुक्त दिव्यांश सिंह के विरूद्ध मु0अ0सं0 254/2022 धारा 3/25(9) आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ । अभियुक्त को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
Related Articles
शरीअत पर अमल करने की नसीहत के साथ उर्स का समापन
गोरखपुर। रहमतनगर स्थित दरगाह पर हज़रत मोहम्मद अली बहादुर शाह अलैहिर्रहमां के 105वें उर्स-ए-पाक का समापन मंगलवार को कुल शरीफ व दुआ ख़्वानी के साथ हुआ। अकीदतमंदों में लंगर बांटा गया। दरगाह से मोहब्बत व भाईचारगी का पैग़ाम आम करने की नसीहत मिली। वहीं नेक बनने, शरीअत पर अमल करने, फराइज को उनके वक्त पर […]
समाज व देश की बेहतरी के लिए बुद्धिजीवियों ने साझा किए विचार
गोरखपुर। ग़ौसे आज़म फाउंडेशन (जीएएफ़) की ओर से रविवार को मियां साहब इस्लामिया इंटर कॉलेज बक्शीपुर (एमएसआई) के सभागार में सम्मान समारोह व संगोष्ठी का आयोजन हुआ। फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मो. सैफुल्लाह क़ादरी को ग़ौसे आज़म अवार्ड से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं व सहयोगियों को भी सम्मानित किया गया। […]
रोज़े की हालत में सर या दाढ़ी में मेंहदी लगा सकते हैं: उलमा-ए-किराम
गोरखपुर। उलमा-ए-अहले सुन्नत द्वारा जारी रमज़ान हेल्प लाइन नम्बरों पर रविवार को ईद की नमाज़, रोजा, जकात, सदका-ए-फित्र आदि के बारे में सवाल आते रहे। उलमा-ए-किराम ने शरीयत की रोशनी में जवाब दिया। सवाल : ईदगाह में दो बार ईद की नमाज पढ़ना कैसा है? (सैयद मतीन, सूर्य विहार कॉलोनी)जवाब : ईदगाह में एक मर्तबा […]

