गोरखपुर
मुख्यमंत्री के गृह जनपद में विधुत विभाग के अधिकारियों के मनमानी रवैए के कारण क्षेत्र की जनता त्रस्त है। बांसगांव पावर स्टेशन के भटौली बाजार फिडर पर हर 15 मीनट बाद लाइट सिडाउन हो जाता है। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पुछने पर यही कहते है कि कौड़ी राम से ही सप्लाई कट गया है। लेकिन जब कौड़ी राम से विधुत सप्लाई कट जाता है तो बांसगांव,अन्हला,माल्हनपार फिडर पर सप्लाई कहा से चलती है। इस सवाल पर अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं। बांसगांव पावर स्टेशन के एसएसओ और जेई की मनमानी से क्षेत्र की जनता त्रस्त है इतना ही नहीं भटौली फिडर की जनता इस बात को लेकर जिले के अधिकारियों से मिलकर शिकायत करने की बात कर रहे हैं।