इंदौर। जांगड़ा पोरवाल पंचायती सभा इंदौर के तत्वाधान में नव जागृति महिला मंडल द्वारा तीन दिवसीय शिव विवाह महोत्सव कथा का आयोजन संत श्री रामशरण महाराज जोधपुर वाले द्वारा लक्ष्मी नृसिंह मंदिर परिसर धर्मशाला छत्रीबाग इंदौर पर रखा गया । महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता घाटिया ने बताया कि शिव विवाह का आयोजन महिला मंडल की सभी मात्रशक्तियो द्वारा सुव्यवस्थित रूपरेखा तैयार कर किया गया जिसमें सहयोगी परिवारों द्वारा सहयोग देकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपस्थित होकर धर्मलाभ लिया । कार्यक्रम में भगवान शिव एव पार्वती का बैंड बाजे पर झूमते हुए सभी ने स्वागत किया एव वरमाला करवाई गई। जिसके पश्चात सभी समाजजनों को प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर महाराज के द्वारा समाज के अध्यक्ष सुभाष धनोतिया , सचिव श्यामसुंदर राणापुरवाला एव सभी कार्यकारिणी सदस्यों का एव लेखराज पोरवाल , रमेश चोमैला वाला एव सभी सहयोगी परिवार का सम्मान कर महिला मंडल ने सभी का आभार प्रकट किया ।
Related Articles
हज यात्रियों की वापसी के इंतज़ामात को लेकर एयरपोर्ट पर हुई बैठक
इंदौर। हज का मुक़द्दस फर्ज़ अदा कर इंदौर जिला के मुसाफिर 16 जुलाई से विमान द्वारा अपने वतन लौटेंगे। हज 2023 में मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से गए हज यात्रियों की वापसी हेतु देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल इंदौर पर सुचारू संचालन हेतु व्यवस्थाऐं किये जाने के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट […]
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की जानिब से सैकड़ों बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की जानिब से सैकड़ों बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें
खजराना में शर्मनाक घटना नाहरशाह वली के मेहमान का मुंह काला किया
लेखक: जावेद शाह, खजराना मेहमान जी हमारा होता हैवो जान से प्यारा होता है। शैलेन्द्र की लिखी इन लाइन की कद्र करना शायद इंदौरी नेता भूल गए है जो सफाई का तमगा हासिल करने में सारे भारत में पांचवी बार लगातार अव्वल आए है।लेकिन मेहमाननवाजी करने में पिछड़ों को भी पछाड़ दिया। जो सदियों से […]
