इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate]
हर-घर तिरंगा अभियान की शक्तिकेन्द्रों पर प्रशिक्षण सम्पन्न।
अबू शहमा अंसारी
बाराबंकी! हर-घर तिरंगा अभियान को गति देने शुक्रवार को भाजपाई सड़को पर उतरे।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश के नेतृत्व में छाया चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने विक्रय केंद्र खोलकर आम जन को तिरंगा मुहैया कराया।इसके अतिरिक्त जिले के सभी शक्तिकेन्द्रों पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।बूथ कार्यकर्ताओं को तिरंगा वितरित किया गया।जिला अध्यक्ष ने बताया कि आमजन को तिरंगा प्राप्त करने के लिए भटकना न पड़े इसलिए पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर मण्डल स्तर पर कई विक्रय केंद्र खोले गए हैं।छाया चौराहे पर लोगों में तिरंगा खरीदने के प्रति उत्साह दिखा।इसके अतिरिक्त मसौली,जैदपुर,हरख व सिद्धौर मण्डल के कई शक्तिकेन्द्रों पर हर घर तिरंगा अभियान की प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई।प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को तिरंगा यात्रा,प्रभातफेरी व 13 अगस्त से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराए जाने नियम कायदे समझाए गए।इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक संदीप गुप्ता,प्रमोद तिवारी,मनोज वर्मा, गुरुशरण लोधी,विष्णु प्रभाकर वर्मा,रोहिताश्व दीक्षित,विनीत रस्तोगी,गुरुप्रसाद सिंह,अरुण कुमार वर्मा,उमेश मिश्रा, अलका मिश्रा, दिनेश शर्मा,देवेंद्र वैश्य, चन्द्र प्रकाश गुप्ता,आमिर खान मौजूद रहे।
महिला मोर्चा का प्रशिक्षण सम्पन्न।

बाराबंकी। हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा की महिला मोर्चा इकाई द्वारा प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न हुई।जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए महिला कार्यकर्ता हर सम्भव प्रयास करेंगी।।मोर्चा की जिला अध्यक्ष रामेश्वरी त्रिवेदी ने सभी का स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं को तिरंगा वितरित किया गया।इस अवसर पर मोर्चे की जिला संयोजक रमा सिंह , जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव , अलका मिश्रा ,डॉ अंजू चन्द्रा मौजूद रहीं।