बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी) “धान की फसल के समय जानबूझकर बंद साधन सहकारी समिति केंद्रों को खुलवा कर यूरिया और डीएपी खाद की शीघ्र उपलब्धता ना कराई गई तो किया जाएगा आंदोलन” उक्त विचार भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने जनपद के लगभग सवा सौ से अधिक साधन सहकारी समिति केंद्रों पर किसानों को धान की फसल के समय यूरिया डीएपी नहीं मिलने के विरोध में श्री संजीव कुमार जिला कृषि अधिकारी को ज्ञापन देते समय उपस्थित लोगों में व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की महत्वपूर्ण फसल धान की रोपाई अंतिम चरण में है और समय से बरसात भी हो गई खेतों में फसल का उत्पादन अच्छा हो इसके लिए यूरिया और डीएपी खाद की आवश्यकता है तो साधन सहकारी समितियों में ताला लटक रहा है और किसान निजी दुकानों से महंगी खाद मजबूर होकर खरीद रहा है जिला प्रशासन तत्काल सभी साधन सहकारी समितियों पर उपलब्धता सुनिश्चित कराएं जिला कृषि अधिकारी श्री संजीव कुमार जी ने तुरंत ए आर कोआपरेटिव व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाकर यथाशीघ्र सभी केंद्रों पर यूरिया और डीएपी खाद की बिक्री शुरू कराने के लिए कहा और उन्होंने किसान संगठन से अनुरोध किया कि 3 दिन में सभी केंद्र खुल जाएंगे और खाद की उपलब्धता रहेगी किसान भाई बिना किसी दिक्कत के खाद की खरीद कर सकते हैं और यदि जानबूझकर लापरवाही की गई तो ऐसे साधन सहकारी समिति केंद्रों व अन्य केंद्रों के प्रभारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी इस अवसर पर मुख्य रूप से बंकी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार, चंद्रिका प्रसाद, मोहम्मद जुनैद, आनंद गौतम, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद साहिल, मोहम्मद शाहरुख मलिक राईन आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे
Related Articles
बाराबंकी: ओलंपिक दिवस के अवसर पर आज स्थानीय स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच का हुआ आयोजन
बाराबंकी(अबू शहमा अंसारी) ओलंपिक दिवस के अवसर पर आज स्थानीय स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच का आयोजन बाराबंकी हॉकी एसोसिएशन के द्वारा स्टेडियम के ट्रेनीज तथा गांधी क्लब के मध्य खेला गया दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए उम्दा हाथी दिखाई मैच का पहला हाफ काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा दोनों टीमों ने […]
बाराबंकी: बड़ा हादसा टलने से राहगीरों ने ली चैन की सांस
बाराबंकी!(अबू शहमा अंसारी)सुबह रेलवे स्टेशन पर तेज रफ़्तार इनोवा कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई! प्रतयक्षदर्शीयो के अनुसार इनोवा कार को एक लड़की चला रही थी! इनोवा कार की टक्कर मे चाय पी रहे रिक्शा वाले के रिक्शे को क्षतिग्रस्त कर दिया तों वही समाचार पत्र वितरक फुल्लन […]
उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य पावर थीम पर बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया
अबू शहमा अंसारीबाराबंकी:देवा क्षेत्र के ग्राम कुसुम्भा गांव में पावर ग्रिड बिजली विभाग द्वारा उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर@2047 की थीम पर बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद श्री उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मा0 मुख्यमंत्री योगी जी की नीतियों का परिणाम […]
