15 रुपये का एक भुट्टा यह सुनकर मध्यप्रदेश के मंडला से सांसद और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के जैसे होश उड़ गए। दरअसल, काफिले में चल रहे मंत्री जी अपने गृह जिले मंडला जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रास्ते में एक युवक भुट्टा बेचते हुए दिखाई दिया। मंत्री जी ने आनन-फानन में काफिला रुकवाया और खुद गाड़ी से उतरे। उन्होंने 3 भुट्टे की कीमत पूछी। युवक ने कहा 45 रुपये यानी 15 रुपये का एक। इतना सुनते ही मंत्री जी चौक गए।बोले इतना महंगा दे रहे हो। तो लड़के ने भी पलट कर जवाब दिया मैं आपकी गाड़ी देखकर इतना महंगा नहीं दे रहा हूं। मंत्री जी इस वीडियो में यह भी कहते हुए नजर आ रहे हैं भुट्टा तो यहां फ्री में मिलता है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है !
Related Articles
G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मुद्रा शास्त्री गिरीश शर्मा को मिला ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड
G-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले मुद्रा शास्त्री गिरीश शर्मा को मिला ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड
शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए मंत्रियों के साथ विचार मंथन सत्र की अध्यक्षता की
भोपाल (मध्य प्रदेश) : 5 जनवरी (एएनआई): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए रोडमैप पर चर्चा करने के लिए राज्य के मंत्रियों के साथ विचार मंथन करेंगे।इससे पहले, एक कैबिनेट बैठक दिन के लिए निर्धारित की गई थी। हालांकि, अब मुख्यमंत्री कोलार डैम के पास कई मंत्रियों के […]
शिक्षाविद अब्दुल हफीज बनारसी को ट्रांस्फॉरमेटिव लीडरशिप अवॉर्ड 2024 से नवाज़ा
इंदौर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात द्वारा ट्रांस्फॉरमेटिव लीडरशिप अवॉर्ड 2024 का आयोजन होटल लेमन ट्री इंदौर में किया गया। जिसमें इंदौर से शिक्षाविद एवं प्राचार्य अब्दुल हफीज बनारसी को ट्रांस्फॉरमेटिव लीडरशिप अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। तकरीबन 50 स्कूल के प्राचार्यों को इस अवॉर्ड से नवाजा […]


