गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर थानों पर लंबित 6 महीने से अधिक मुकदमों की विवेचना कर रहे विवेचको को रोस्टर के अनुरूप सर्किल अफसर के साथ बैठक कर विवेचना की समीक्षा कर रहे जिससे लंबित विवेचना का जल्द से जल्द बगैर किसी भेदभाव के विवेचना कर विवेचक लंबित मुकदमों का निस्तारण करने का कार्य करें जिससे वादी को न्यायोचित न्याय संगत न्याय मिल सके अमूमन देखा गया है कि पूर्व के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जनपद के समस्त थानों व सर्किल अफसरों के साथ बैठक कर गुणवत्ता युक्त विवेचना करने का निर्देश दिया जाता रहा क्योंकि सामूहिक बैठक में विवेचना संबंधित सही तरीके से तर्कसंगत वार्तालाप विवेचक और सर्किल अवसर से नहीं हो पाती थी अब रोस्टर के अनुसार 3-3 सर्किल के विवेचक व सर्किल अफसर एसएसपी के पास पहुंचकर अपनी विवेचना के संबंध में मंत्रणा करते हैं जिसमें एसएसपी यथोचित निर्देश देकर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करते हैं देखने में आता है कि मात्र एक या दो केस डायरी लिखना शेष होती हैं, जिस कारण विवेचना लंबित रहती है और वादी परेशान होता है। एसएसपी ने विवेचको से कहा कि सर्किल अफसर सीओ से ग्रुप डिस्कशन कर भ्रांतियां दूर करने का कार्य करे जिससे विवेचना न्याय संगत हो सके और वादी को न्याय संगत न्याय मिल सके।
Related Articles
कोरोना काल: रेड जोन से बाहर हुआ गोरखपुर
तुर्कमानपुर में टीम के साथ उतरे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कोविड टीकाकरण के लिए संभ्रांत लोगों से की मदद की अपील स्थानीय चिकित्सक और दो मस्जिदों में जाकर किया संपर्क गोरखपुर, 03 दिसम्बर 2021 महानगर के तुर्कमानपुर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र के कम टीकाकरण वाले क्षेत्रों में टीम के साथ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय […]
गम : राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित सौ वर्षीय शिक्षक हाजी गुलाम नबी का निधन
गोरखपुर। उंचवा के रहने वाले करीब 100 वर्षीय शिक्षक हाजी गुलाम नबी खां का सोमवार दोपहर सवा बारह बजे निधन हो गया। राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित शिक्षक के निधन की ख़बर मिलते ही उनके आइडियल मैरेज हाउस स्थित निवास पर खिराजे अकीदत पेश करने वालों का तांता लग गया। मगरिब की नमाज़ के बाद आइडियल […]
उप्र विधानसभा चुनाव: कभी गोरखपुर-बस्ती मंडल की चार सीटों से जीतते थे मुस्लिम प्रत्याशी
गोरखपुर। उप्र विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी सभी पार्टियों ने शुरू कर दी है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव को अगर छोड़ दें तो पिछले तीन विधानसभा चुनाव में गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों में 4 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी जरूर जीतते थे लेकिन पिछले विधानसभा चुनाव में एक भी मुस्लिम प्रत्याशी जीत हासिल नहीं […]

