इंदौर। अभिनव कला समाज परिसर में नटराज थियेटर एंड प्रोडक्शन का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर अभिनव कला समाज के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, संयुक्त प्रधानमंत्री सत्यकाम शास्त्री, टीवी प्रोड्यूसर रचना जौहरी, कलाधर्मी आलोक बाजपेयी, अभिषेक सिंह सिसोदिया, सोनाली यादव, प्रवीण धनोतिया, प्रभात जैन ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नटराज थिएटर के डायरेक्टर अर्जुन नायक ने बताया कि क्लास में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक एक्टिंग, फेस एक्सप्रेशन, वौइस् मॉडुलेशन, कैमरा एक्टिंग, बॉडी लेंग्वेज, प्रेक्टिकल ऑडिशन, इंप्रोवाइजेशन एवं स्टेज शो की बारीकियां सिखाई जाएँगी। कार्यक्रम का संचालन रंगकर्मी रॉनी जॉर्ज ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रंगकर्मी मौजूद थे।
Related Articles
ऊमरी में हकीम साहब का स्वास्थ्य शिविर: 40 मरीजों को मिला निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
भिंड(एमपी)। 03 अक्तूबरऊमरी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में हरिद्वार एवं जालौन से आए हकीम साहब ने लगभग 40 मरीजों की जांच की। हकीम साहब की विशेषता यह रही कि उन्होंने मरीजों की नब्ज देखकर ही बीमारी का पता लगाया। मरीजों ने अपनी बीमारी के बारे में कोई जानकारी […]
खजराना में शानो शौकत से निकला हुसैनी परचम
इंदौर। या हुसैन के नारों के बीच खजराना में धूमधाम से हुसैनी परचम का सबसे बड़ा जुलूस पूरी शानो शौकत से निकाला। क्षेत्र के युवा नेता सलीम पठान इस परचम के आयोजक थे। वे हर साल मोहर्रम में हुसैनी परचम का जुलूस निकालते हैं। इलियास कॉलोनी से परचम की शुरुआत हुई। दरगाह रोड़, खिजराबाद चौराहा, […]
हज यात्रियों की वापसी के इंतज़ामात को लेकर एयरपोर्ट पर हुई बैठक
इंदौर। हज का मुक़द्दस फर्ज़ अदा कर इंदौर जिला के मुसाफिर 16 जुलाई से विमान द्वारा अपने वतन लौटेंगे। हज 2023 में मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से गए हज यात्रियों की वापसी हेतु देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल इंदौर पर सुचारू संचालन हेतु व्यवस्थाऐं किये जाने के संबंध में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट […]


