गोरखपुर। ईद की खरीदारी में तेजी है। शाह मारुफ, घंटाघर, उर्दू बाज़ार, रेती, गीता प्रेस, गोलघर से ईद के लिए खरीदारी हो रही है। सुबह से देर रात तक महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। रेती चौक मदीना जामा मस्जिद स्थित एएवन क्लॉथ हाउस के फ़ज़ल इब्राहिम ने बताया कि ईद व लग्न के मद्देनजर महिलाएं खूब खरीदारी कर रही हैं। गर्मी की वजह से कॉटन का नार्मल सूट 500 से 600 रुपए में बिक रहा है। पैंट सूट की बहुत मांग है। जो करीब 900 से 1000 रुपए में आ रहा है। शरारा व गरारा 700 से 1000 रुपए में बिक रहा है। रेती के मो. फैजान ने बताया कि दुपट्टा वैराइटी में चौरस शीशा, मल्टी झालर, बनारसी दुपट्टा, फूलकारी दुपट्टा, चाइना फुन्दा, टिशू मल्टी दुपट्टा, काटन फुन्दा, राजस्थानी दुपट्टा, चंदेरी दुपट्टा, बंधेज दुपट्टा, काटन बंजारा, कॉटन प्रिंट दुपट्टा, नेट वेडिंग अलग-अलग रेंज में बिक रहा है। लैगी वैराइटी में मैकलीन लैगी, साहिबा कट आदि, प्लाजो वैराइटी में चिकन प्लाजो, रेयान प्लाजो, काटन प्लाजो, प्लेन प्लाजो, लेडीज पैंट वैराइटी में स्टेजुबल पैंट, रेयान पैंट, जैगीस पेंट, कॉटन पेंट, पेंट प्लाजो की बिक्री हो रही है। सलवार वैराइटी में चिकन सलवार, कॉटन सलवार, रेयान सलवार बिक रही है।
Related Articles
शिक्षक दिवस खास: मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को पांच साल से नहीं मिला मानदेय
शिक्षक दिवस खास: मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षकों को पांच साल से नहीं मिला मानदेय
गेहूं के फसल अवशेष जलाएं नहीं, नष्ट होगी उर्वरा शक्ति
फसल अवशेष जलाने पर जुर्माना और एफआईआर दोनों का प्रावधान गोरखपुर।हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौबे ने खोराबार ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोमवार को जागरूकता अभियान के क्रम में किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक किया। अपील किया कि गेहूं की फसल की कम्बाइन हार्वेस्टर से कटाई के उपरांत उसके फसल अवशेष […]
मौलवी चक बड़गो में जलसा: ज़िक्र ए हुसैन हर दौर में हुआ, हर दौर में होगा: नायब क़ाज़ी
कर्बला का पैग़ाम सच व हक को झुकाया और मिटाया नहीं जा सकता: क़ारी रहमत गोरखपुर। नौज़वान कमेटी की ओर से मौलवी चक बड़गो में मंगलवार देर रात ‘जिक्रे इमामे हुसैन’ जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत हाफ़िज़ शहनवाज़ ने की। नात व मनकबत मौलाना मोहम्मद उस्मान बरकाती व मौलाना तालीम रज़ा निज़ामी ने पेश की। […]
