वन विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के ‘विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह समारोह’
नियो अम्बियंस एकेडमी के छात्रों ने पेटिंग बना लिया पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
गोरखपुर।
वन विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन के ‘विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह समारोह’ के दूसरे दिन शनिवार को नियो अम्बियन्स एकेडमी के छात्रों ने पेटिंग प्रतियोगिता के जरिए पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बुद्ध बिहार पार्ट सी तारामंडल के नियो अम्बियन्स एकेडमी में जूनियर और सीनियर वर्ग के 500 बच्चों ने स्लोगन, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता के जरिए पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी वैचारिक अभिव्यक्ति दर्ज की।
विद्यालय के मैनेजमेंट हेड ओमबीर सिंह एवं अशोक सिंह ने वन विभाग एवं हेरिटेज फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए प्रकृति संरक्षण के प्रति छात्रों को प्रेरित किया। कहा कि माता भूमि: पुत्रोहम पृथिव्या: के वैदिक सूत्र को आत्मसात करना मौजूदा समय की आवश्यकता है। जरूरी है कि इसके लिए बच्चों को जागरूक किया जाए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ संदीप श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य रोशन, शिक्षक कृतेश तिवारी, धीरज कुमार दुबे, विवेक यादव, संदीप आर्या, राकेश, शुभम गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, स्वेता अस्थाना, ज्योति शाही, अनामिका यादव, दुर्गेश, शिल्पा दुबे, आकांक्षा दुबे, अंकिता सिंह ने सहयोग किया। इस दौरान हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी नरेंद्र मिश्र, मनीष चौबे, सैयद फरहान अहमद, अनिल कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
इनकी पेटिंग को मिली सराहना
तृप्ति सिंह, आस्था सिंह, दीपिका, आराध्या, पलक, सुष्मिता, शिवांगी, अनुप्रिया, अदिति,सरिता, अनामिका, रिया, अर्पित, अनुराग, प्रतीक, आयुष, अदिति, श्रेया, तान्या, काव्या, देवांश, मंजूषा, रितिका, गर्विता, वैष्णवी, दिव्यांशी, अंशिका, शिल्पा, ओम नायक, अभिश्री ,युविका, स्वेता, आकांछा, स्तुति, वर्तिका, कृतिका, अंजली, दीक्षा, नंदनी, हर्षित राज।
क्विज और स्लोगन में इन्होंने मारी बाजरी
दिव्या यादव, आयुष उपाध्याय, शिवांगी,रूद्रप्रताप, गर्विता श्रीवास्तव, तान्या सिंह , जूही यादव , सनी यादव , दिव्यांश, स्वाति , अनामिका, शालिनी , आकांछा, अनुराग , रोशनी, आदित्य, गौरव , तुषित, अंश, दिव्यांश, प्रियंका, चांदनी, सुप्रिया, अनन्या , अपर्णा, रश्मि, पलक, रितिका, अभिषेक, आदर्श, विनय, अनिकेत, सुमित , शिवांग, अर्पित, अभय, समीर, तन्वी, अवंतिका सिंह और हिमांशु यादव।