देश के जाने माने पत्रकारों की मौजूदगी में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के पहले दिन इंदौर शहर के पत्रकारों का मीडिया अवार्ड के माध्यम से सम्मान किया गया। इसी कड़ी में पत्रकार ताहिर कमाल सिद्दीक़ी को उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु मीडिया अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करते हुए एक आदर्श प्रस्तुत करने पर दिया गया। साथ ही ऐसे पत्रकार जिन्हें समाज मे आदरभाव से देखा जाता है, उन्हें सम्मान से नवाज़ा गया। बतौर ख़ास मेहमान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, न्यूज़ फर्स्ट इंडिया के चीफ जगदीश चंद्र कातिल, राष्ट्रीय सहारा के पूर्व संपादक हरीश पाठक, राज्यसभा टीवी के संस्थापक एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बादल, पूर्व आईएस अधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार राकेश पाठक, मनीष अवस्थी, जीतू जिराती, के हाथों मीडिया अवार्ड प्रदान किये गये। विभिन्न समाचार पत्र, न्यूज़ चैनल, यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पर बेहतर काम करने वाले पत्रकारों को अतिथियों के द्वारा मीडिया अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। रवींद्र नाट्यगृह के खचाखच भरे हाल में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पत्रकारों को सम्मानित किया गया। स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, महासचिव नवनीत शुक्ला ने महोत्सव का संचालन किया।
Related Articles
पैगम्बर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बाबा पर कठोर कार्रवाई हो
इंदौर। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। आबिद हुसैन बरकाती के नेतृत्व में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले महाराष्ट्र के बाबा रामगिरी महाराज के खिलाफ कार्रवाई की […]
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की जानिब से सैकड़ों बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी की जानिब से सैकड़ों बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें
जाल सभागृह पर मनमोहिनी संगीत कार्यक्रम 17 अक्टूबर को
इंदौर। संगीत सरोवर संस्था एक खास कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। जाल सभागृह पर 17 अक्टूबर की शाम “मन मोहिनी” संगीत कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे भारतीय सिनेमा की चार अभिनेत्रियां मधुबाला, नूतन, वैजययंती माला और माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए गीत पेश किए जाएंगे। जिसमे गायिका शुभांगी पारोलकर, मंजू रावत, रितिका मालवीय, सविता […]



