इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित संघटक कॉलेज राजर्षि टंडन महिला महाविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग सहित समस्त विभाग की छात्राओं ने प्राचार्या प्रो0 रंजना त्रिपाठी के निर्देशन में इलाहाबाद राष्ट्रीय संग्रहालय के अपने एक दिवसीय शिक्षण भ्रमण पर प्राचीन भारत की समृद्ध संस्कृति का अवलोकन किया। कॉलेज में प्राचीन इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ0 अजय कुमार सागर ने छात्रों को मौर्य काल से लेकर ने पूर्व-मध्यकाल तक की शिल्पाकृतियों, वास्तु अवशेषों, हिन्दु-जैन-बौद्ध धर्म की प्रतिमाओं तथा लौकिक मूर्तियों का अवलोकन कराया तथा गौरवशाली समृद्ध संस्कृतिक धरोहर से परिचित कराया। इस बीच छात्राओं के मन में उठने वाले विभिन्न प्रश्न उनकी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता का प्रमाण प्रस्तुत कर रहे थे। इसके अलावा कॉलेज के अन्य शिक्षकगण डॉ0 शमेनाज़, डॉ0 प्रियंका शर्मा, यशस्वी पाण्डेय, सुमित सिंह भी उपस्थित रहे।
Related Articles
पंद्रह हजार का इनामिया गैंगस्टर गिरफ्तार
कौशाम्बी: पिपरी थाना क्षेत्र के औधन पुलिस चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक हनुमान प्रताप सिंह ने मुखबिर की खास सूचना पर हमराही अहमद अली खान बृजेश कुमार और श्री चंद यादव के साथ रसूलपुर ब्यूर तिराहा से टाप टेन का 15 हजार का इनामिया वांछित अपराधी शिवप्रसाद उर्फ पइया पुत्र कामता प्रसाद उर्फ भल्लु निवासी औधन थाना […]
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रयागराज जिला इकाई की बैठक हुई संपन्न
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की प्रयागराज जिला इकाई एक आवश्यक बैठक बहादुरगंज में आयोजित की गई।बैठक में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी और राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य सलमान अहमद के निर्देशानुसार एक प्रस्ताव रखा गया।जिसमें प्रयागराज जिले और मंडल में संगठन को गतिशील बनाने और विस्तार देने की बात कही गई।बैठक में […]
प्रयागराज: खोवा मंडी में शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
हमारी आवाजप्रयागराज: खोवा मंडी में शुक्रवार आधी रात को शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पहली और दूसरी मंजिल को भी अपने चपेट में ले लिया, जिससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। शनिवार सुबह […]
