थाना कैण्ट, गोरखपुर: 11 अप्रेल।
जनपद गोरखपुर में भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु जिलाधिकारी जनपद गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के कुशल नेतृत्व व पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा निबन्धन कार्यालय गोरखपुर में व्याप्त स्टाम्प बिक्री सम्बन्धित फर्जीवाडा व भ्रष्टाचार की जनता द्वारा मिल रही लगातार शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी गोरखपुर द्वारा जांचोपरान्त व स्टिंग आपरेशन के आधार पर तहसीलदार सदर गोरखपुर द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0 216/22 धारा 419/ 420/ 467/ 468 /471 /384 /120बी /409 भादवि व 7/13/8/9 भ्रष्टाचार ऩिवारण अधिनियम से सम्बन्धित दो नफर अभियुक्तगण 1. विजय मिश्रा पुत्र रविन्द्र मिश्रा निवासी जंगल एकला नं0 02 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं0 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष 2. अशोक उपाध्याय पुत्र कैलाश उपाध्याय निवासी ग्राम पोस्ट अण्डिला थाना मईल जनपद देवरिया हा0मु0 पी0डब्लू0डी0 बंगला नं0 11बी सिविल लाइन थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष को आज दिनांक 11.04.2022 समय 11.15 बजे गणेश चौराहे के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तारी करते हुए विधिक कार्यवाही की जा रही है ।