सुरियावा ब्लाक के खरग पुर स्थित ऐतिहासिक बरम बाबा के स्थल पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक विंध्याचल मंडल महामंत्री अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक बुधवार को की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सिंह ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य है कि 30 अप्रैल 2022 को होने वाले उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय सम्मेलन चित्रकूट में अधिक से अधिक लोग पहुंचने का निर्णय लिया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2022, 23 का नवीनीकरण कराने के लिए लोगों से फार्म भरवा कर लिया गया और कहा कि जिनका सदस्यता शुल्क जमा नहीं है वह जमा कर दे, जिससे समय से परिचय पत्र जारी हो सके। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र कुमार दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन योगी सरकार को बदनाम करने के लिए पत्रकारों को बलि का बकरा बना रही है जो कि बहुत ही निंदनीय है। जिला अध्यक्ष अमृतलाल अग्रहरी ने कहा कि बलिया पेपर लीक प्रकरण में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को अपनी जान बचाने हेतु जेल भेजना यह बहुत ही निंदनीय है जिसकी इस बैठक में घोर निंदा की गई अमर सिंह ने कहा कि बलिया प्रशासन द्वारा दर्पण तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की और जेल भेजे गए पत्रकारों को बाइज्जत रिहा करने की मांग की और भ्रष्ट अधिकारियों को जेल भेजते हुए उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए बैठक में निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए लोगों से आह्वान किया गया पत्रकार क्योंकि समाज का दर्पण होता है ।उसकी साख बचाए रखना बहुत जरूरी है बैठक में अशोक कुमार सिंह, अमर सिंह, नरेंद्र दुबे ,मुकेश कुमार दुबे, सालिक राम यादव, अशोक मौर्य, दिनेश कुमार यादव, पवन उपाध्याय ,शरद बिंद, भरत वर्मा, मनोज वर्मा,अखिलेश दुबे, हिमांशु कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।
Related Articles
बुलडोज़र विध्वंस के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को लताड़ा
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बुलडोजर एक्शन पर यूपी सरकार को फटकार लगाई। अदालत ने कहा, ‘यह मनमानी है। आप बुलडोजर लेकर रातों-रात घर नहीं तोड़ सकते हैं। आप परिवार को घर खाली करने का समय नहीं देते। घर के सामान का क्या, उचित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए।’ चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने […]
कोशाम्बी: दो समूहों के बीच झड़प में एक की मौत, छह घायल
कोशम्बी: उत्तर प्रदेश के कोशाम्बी जिले के सराय अकिल क्षेत्र में आज दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस्मानपुर वाघरा गांव में 55 वर्षीय रविशंकर दुबे का जानवर पड़ोसी प्रेम बिली दुबे के खेत […]
शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि
सण्डीला(हरदोई) 3 जनवरीग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सौरभ कुमार की धर्मपत्नी श्रीमती श्यामा देवी (62 वर्ष)का आकस्मिक निधन होने पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शाखा हरदोई की ओर से ग्रा0प0ए0 के प्रदेश महासचिव डॉ0 के0 जी0 गुप्ता की अध्यक्षता में सण्डीला प्रेस क्लब पर शोक सभा आयोजित हुई जिसमें दो मिनट का […]

