गोरखपुर

अर्थ आवर पर 28 की शाम 8.30 से 9.30 बजे तक बंद रखे बत्तियां

जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने लोगों से की अपील
बोले सिर्फ बत्तियां बुझाने तक सीमित न रहे ब्लकि पृथ्वी को बचाने के लिए पहल करें

गोरखपुर।
जिलाधिकारी विजय किरण आनंद ने लोगों से अपील किया है कि वे ‘अर्थ आवर 2022’ की 16वीं वर्षगांठ पर जयवायु परिवर्तन की चिंताओं से जुड़े। 28 मार्च की शाम 8.30 बजे से 9.30 बजे तक अपनी अनावश्यक बिजली की बत्तियों को बंद रखें। सिर्फ अर्थ आवर से प्रभावित होकर बत्ती बंद करने तक सीमित नहीं रहे बल्कि पृथ्वी के लिए और बहुत कुछ करने का संकल्प भी लें।
गुरुवार को जिलाधिकारी ने यह अपील हेरिटेज फाउंडेशन की पहल पर अर्थ आवर 2022 से जुड़ते हुए की। डीएम विजय किरण आनंद ने कहा कि सन्‌ 2007 में पहला अर्थ आवर मनाया गया था, तब इस अभियान से सर्फ 35 देश शामिल हुए थे लेकिन साल 2021 तक इस अभियान में विश्व के 192 देश जुड़ चुके हैं। अब जब कि यह अभियान 16 साल का हो गया है, हम सब को इसे और गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने कहा कि विश्व में एक ही दिन एक ही समय पर सभी बत्तियां बुझ जाती है तो पर्यावरण पर संजीदगी से चर्चा को बढ़ावा मिलता है। इस संवाद में भाषा रूपी कोई बाधा भी नहीं होती। आम लोगों की यह एकजुटता और संवेदनशीलता नीति नियंताओं को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति कानून बनाने के लिए प्रेरित करती है।
अर्थ आवर बताता है कि हम पृथ्वी से जुड़े
हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल, डॉ सीमा मिश्रा और मनीष चौबे कहते हैं कि अर्थ आवर दुनिया भर के लाखों लोगों को, उनकी भाषाओं, धर्म, संस्कृति और रंग की विविधता को नजरअंदाज कर एक दूसरे से जोड़ता है। अर्थ आवर स्मरण कराता है कि मानव जाति में हम एक दूसरे से जुड़े हैं, उसी तरह हम सब पृथ्वी से जुड़े हैं।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *