सिद्धार्थनगर । प्रसिद्ध सूफी स्कॉलर अल्लामा गुलाम अब्दुल कादिर अल्वी सज्जादा नशीन खानकाह यारे अल्वीया बरांव शरीफ ने गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए पैगाम देते हुए कहा कि सर्दी की रातें गरीबों के लिए बहुत भारी पड़ती हैं। बहुत से गरीब इन सर्दी की रातों में खुले आसमान के नीचे कांपते रहते हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं, जो गरीबों की पीड़ा को समझते हुए नेक कार्य के लिए आगे आते हैं और गर्म कपड़े, कंबल आदि का वितरण कर लोगों को मानव सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। इस भीषण सर्दी में ग़रीबों और लाचारों की मदद से बड़ा कोई भी काम नहीं हो सकता। अल्लाह गरीबों की मदद करने वालों की कमाई में बरकत अता फरमाता है। अल्लामा आसिफ अल्वी अज़हरी नायब सज्जादा नशीन ने कहा कि यह भी सत्य है कि बहुत से हमारे गरीब भाइयों तक मदद नही पहुंच पाती है ऐसे में जरूरी है कि हर आदमी अपने अपने पड़ोसी की जरुरत पर ध्यान दे और हर संभव मदद करे इस तरह हर जरुरतमंद तक मदद पहुंचाई जा सकती है, और यही इन्सानियत का सबसे बड़ा फर्ज है।
Related Articles
भारत में राज करने वाले अंग्रेज़ों को नहीं मिलती थी इंग्लैंड में नौकरी, पर क्यों?
भारत में राज करने वाले अंग्रेज़ों को नहीं मिलती थी इंग्लैंड में नौकरी, पर क्यों?
हिंदुस्तान में न्यायलय फैसला करता है या गोदी मीडिया ??
✍अक़ील अहमद फ़ैज़ी किशन हत्या youtub पर लिखें और देखें कि कैसे गोदी मीडिया एक आम आदमी की बातों को तोड़ मरोड़ के अपनी तेज़ ज़बान का सहारा लेते हुए आतंकवादी साबित करती है अगर कुछ कसर रह जाती है तो बाकी का बचा खुचा काम संघी बिचार धारा के officers पूरा कर देते हैं […]
निकाह से पहले लड़की देखना कैसा है
अकसर लोगो मे शादी से पहले लड़की देखना बुरा समझा जाता हैं अलबत्ता उसकी फ़ोटो को देने मे कोई ऐतराज़ नही किया जाता, सवाल ये हैं के जिस फ़ोटो को लड़के को देखने के लिये दिया जाता हैं उस फ़ोटो के खीचने वाला मर्द क्या उस लड़की का महरम होता हैं, अकसरीयत ऐसी हैं जो […]
