लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तल्खी और बढ़ गई है। लोजपा के संस्थापक व पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नहीं जाने से चिराग पासवान नाराज हो गए हैं। इसको लेकर चिराग पासवान के साथ-साथ पूरी लोजपा नीतीश कुमार के विरोध में आ गई है। सोमवार को पटना में लोजपा के जिला अध्यक्षों और पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही इस बात की आलोचना की गई कि राम विलास पासवान देश और राज्य के एक बड़े नेता थे, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के पास उनको श्रद्धांजलि देने का समय नहीं मिला।
Related Articles
हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया की याद में समारोह आयोजित
पटना। नगर के मस्जिद-ए-हाजरा में महबूब-ए-इलाही हज़रत शाह निज़ामुद्दीन औलिया अलैहिर्रहमा के उर्स के अवसर पर महफ़िल-ए-मीलाद का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मरकज़ी इदारा-ए-शरीया के अध्यक्ष मुफ्ती गुलाम रसूल इस्माइली, खतीब और इमाम मुफ्ती गुलाम रसूल इस्माइली ने कहा कि हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया सूफी संत थे, जिन्हें शाह वलीउल्लाह देहलवी ने भी अपना आध्यात्मिक […]
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने आई विधवा महिला की देवर ने भर दी मांग
जहानाबाद: १३ सितंबर, हमारी आवाज बिहार पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच एक बेहद ही दिलचस्प खबर जहानाबाद से आई है, जहां नामांकन करने के अंतिम दिन महिला प्रत्याशी ने अपने देवर से शादी कर ली. नामांकन करने के बाद गले में माला डालने की जगह प्रत्याशी के देवर ने अपने भाभी की मांग में […]
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर जिला अध्यक्ष बने संजय प्रसाद सिंह
बिहार: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर जिला अध्यक्ष बने संजय प्रसाद सिंह

