नैनीताल।
जिले के रामनगर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक 17 वर्षीय लड़की के साथ अवैध संबंध बनाने वाले 19 युवक एचआईवी/एड्स से पीड़ित पाए गए हैं। इनमें कई शादीशुदा लोग भी शामिल हैं, जिनकी पत्नियां भी इस बीमारी की चपेट में आ गई हैं।
लड़की को स्मैक की लत लग गई थी, जिसके लिए उसे पैसे की आवश्यकता थी। उसने आसपास के युवकों को अवैध संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें कई युवक फंस गए। लड़की एचआईवी संक्रमित पाई गई, जिसके बाद सम्पर्क में आए युवकों ने जांच कराई और 19 युवक एचआईवी पीड़ित पाए गए। यह संख्या बढ़ने की संभावना है, क्योंकि इन युवकों की पत्नियां भी पीड़ित मिलने की बात कही जा रही है।