उपमंडल रोहड़ू के भलाड़ा गांव में महाराष्ट्र के दो व्यापारी बागवान को 36 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गए हैं। महाराष्ट्र के व्यापारियों ने बागवान से घर-द्वार जाकर सेब खरीदा, जिसका पूरा भुगतान किए बिना वे फरार हुए हैं। बागवान की शिकायत पर पुलिस थाना रोहड़ू में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। भलाड़ा गांव के रघु चौहान ने बताया कि 19 जुलाई को महाराष्ट्र के जिला नासिक गांव देवगंगा से राधे राधे कंपनी के दो व्यापारी चेतन और अरुण सेब खरीदने के लिए उनके घर आए थे। सीजन के दौरान उन्होंने 57 लाख रुपये का सेब उन्हें बेचा। व्यापारियों ने 21 लाख रुपये का भुगतान तो किया लेकिन शेष 36 लाख रुपये की राशि का भुगतान आज तक नहीं किया है। शेष राशि मांगने पर दोनों बैंकों में छुट्टी होने का झांसा देते रहे। अब पैसे दिए बिना ही दोनों फरार हो गए हैं। मामले की जांच एएसआई राकेश कर रहे हैं। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने बागवान की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Related Articles
भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर से काजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-5 अवरुद्ध
किन्नौर(हिमाचल प्रदेश) 4 जनवरी (एएनआई): किन्नौर जिले के नोक के पास मलिंग-नाला में सोमवार को भारी बर्फबारी के कारण किन्नौर से काजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग -5 अवरुद्ध है।भारी बर्फबारी के बाद, सड़क अवरुद्ध हो गई थी और दोनों गलियों में कई वाहन फंसे हुए थे।शिमला पुलिस अधीक्षक (एसपी), मोहित चावला ने कहा, “1,41,000 वाहनों का […]
उत्तराखंड में ग्लेशियर फटने से भीषण तबाही, हरिद्वार तक अलर्ट जारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले के रैनी में ग्लेशियर फटने से धौली नदी में बाढ़ आ गई है। जिससे आस पास के लोगों में अफरातफरी का माहौल है। ग्लेशियर फटने से नदियों ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है। इससे न सिर्फ चमोली बल्कि हरिद्वार तक बाढ़ का ख़तरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही […]
उत्तराखंड में बसपा ने जारी की सीटों की लिस्ट
उत्तराखंड बसपा की सूची —गंगोत्री — बुद्धि लाल शाहबदरीनाथ — मुकेश कौशवालथराली — गीतेश कौशियालकर्णप्रयाग — भरतलाल शाहकेदारनाथ — प्रवीण प्रधानरुद्रप्रयाग — दीपक आनंदचकराता — भीष्म दत्त वर्माविकासनगर — अशोक सिंहसहसपुर — योगराजमसूरी — अशोक पंवारडोईवाला — धीर सिंह बिष्टऋषिकेश — बृजमोहन राजभरज्वालापुर — शीशपाल सिंहभगवानपुर — सुबोध राकेशझबरेड़ा — आदित्य बृजवालपिरान कलियर — सुरेंद्र […]
