गोरखपुर

गोरखपुर: वसीम रिज़वी के विरोध में उतरे हिन्दू-मुस्लिम

गोरखपुर। हिन्दू मुस्लिम एकता कमेटी व इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने संयुक्त रूप से वसीम रिज़वी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। वसीम रिज़वी के विरोध में खूब नारेबाजी की। राष्ट्रपति से मांग किया गया कि वसीम रिज़वी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका खारिज कर संविधान के मुताबिक सजा दी जाए। देशद्रोह के तहत कार्रवाई की जाए।

कमेटी के संरक्षक शाकिर अली सलमानी ने कहा कि क़ुरआन मुकद्दस अल्लाह का कलाम है। अल्लाह ने क़ुरआन की हिफाजत का जिम्मा लिया है। क़ुरआन में एक बिंदु का रद्दो बदल दुनिया का कोई भी शख्स नहीं कर सकता है। क़ुरआन आसमानी किताब है। वसीम रिज़वी के दुर्भावना पूर्ण कृत्य से करोड़ों मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं। देश की एकता, अखंडता व भाईचारे को तोड़ने की कोशिश की गई है। शिया व सुन्नी समुदाय को लड़ाने का प्रयास किया जा रहा है। वसीम रिज़वी ने देश के साथ षड्यंत्र किया है। ऐसी दूषित मानसिकता के व्यक्ति की सही जगह जेल है। सुप्रीम कोर्ट से भी हम मांग करते हैं कि याचिका खारिज की जाए। वसीम रिज़वी की गिरफ्तारी हेतु आदेश जारी किया जाए। देशद्रोह के तहत कार्रवाई हो।

कमेटी के सचिव पं. विपुल त्रिपाठी ने कहा कि भारत में जितने भी धर्म ग्रंथ हैं सब का सम्मान होना चाहिए, चाहे वह गीता हो क़ुरआन हो गुरु ग्रंथ साहिब हो रामचरित मानस को बौद्ध धर्म ग्रंथ सबका सम्मान होना चाहिए। वसीम रिज़वी जो कर रहा है वह गलत है हम उसकी निंदा करते हैं उसकी गिरफ्तारी होनी चाहिए

जिला शांति सद्भावना समिति के वरिष्ठ सदस्य आदिल अमीन ने कहा कि अब सर से पानी ऊपर हो गया राष्ट्रहित में वसीम रिज़वी पर कार्यवाही होनी चाहिए। हिंदुस्तान के कानून में सभी धर्मों को उचित सम्मान मिला है। वसीम रिज़वी उसको धूमिल कर रहा है।

इस मौके पर यासिर अली, एडवोकेट योगेंद्र कुमार गौड़, गोविंद मिश्रा, गौतम लाल श्रीवास्तव, अफरोज अहमद, हाफिज हकीकुल्लाह, हाफिज जाकिर हुसैन, कारी आबिद अली, कासिम अली, यासीन अली, सुब्हानल्लाह सलमानी, नूर मो. सिद्दीकी, राना जेम्स, आसिफ आदि मौजूद रहे।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *