गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर महोदय के आदेश अनुसार खजनी क्षेत्र में दुर्गा मूर्ति बनाने वाले सभी मूर्तिकारों को यह अवगत करा दिया गया है कि उनके द्वारा बनाए जाने वाले सभी मूर्तियां की जानकारी थाने पर देनी होगी इसके साथ ही कौन मूर्ति कहां जाएगी इसकी सूचना भी देनी होगी जिससे यह पता चल सके की थाने क्षेत्र में कितनी मूर्ति रखी जाएगी और कितने थाने क्षेत्र से बाहर जाएंगे। क्षेत्राधिकारी खजनी ने बताया है कि सभी मूर्तिकारों से मीटिंग हो गई है अगले कुछ दिनों में पंडाल लगाने वाले आयोजिकों से भी मीटिंग की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके की दुर्गा पंडाल किस स्थान पर लगाया जा रहा है। यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी विवादित स्थान पर दुर्गा पंडाल नहीं लगाया जाएगा। साथ ही साथ ऐसी कोई भी आयोजन नहीं होंगे जो अपना पंडाल लगाए जाने की सूचना था ने पर नहीं देंगे । किसी भी गैर परंपरागत नए पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई नया आयोजन करना है तो इसकी अनुमति तहसील स्तर पर एसडीएम और क्षेत्राधिकारी के संयुक्त अनुमति से ही संभव हो सकेगा। सभी लोगों से अपील किया गया है कि किसी भी अराजकता से बचे और सौहार्द पूर्वक आगामी त्यौहार मनाया जाए।
Related Articles
सलाम को आम करें: मौलाना इम्तियाज़
गोरखपुर। हुमायूंपुर उत्तरी में मंगलवार देर रात जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत मो. कैफ रज़ा ने की। नात मौलाना शादाब अहमद व मौलाना समीउल्लाह ने पेश की। संचालन हाफ़िज़ अज़ीम अहमद नूरी ने किया। सदारत करते हुए मौलाना इम्तियाज़ अहमद ने कहा कि अल्लाह का करीबी होने का ज़्यादा हकदार वह है जो सलाम करने […]
नौसढ़ बंधे को लेकर प्रशासन अलर्ट, रात्रि में बंधे की सुरक्षा के लिये लाइट लगाई
सन 1998 में वर्तमान नौसढ़ चौकी के पास के बंधे से पानी ओवर फ्लो होकर कटा था बंधा गोरखपुर| राप्ती नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर गांव से लेकर शहर तक के लोग परेशान है। गीडा थाना अंतर्गत वर्तमान नौसढ़ चौकी के पास सन 1998 में 2 जगह पानी ओवर फ्लो होकर रोड पर बहने […]
गोरखपुर की बेटी श्वेता सिंह ने पीएचडी से किया शहर का नाम रोशन
इंदौर, 5 सितंबर। गोरखपुर की प्रतिभाशाली बेटी श्वेता अजय कुमार सिंह ने रेनसेंस यूनिवर्सिटी, इंदौर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त करके शहर का नाम रोशन किया है। डॉ. श्वेता ने अपने शोध कार्य में ‘भारतीय फैशन पर आदिवासियों के फैशन के प्रभाव’ का गहराई से अध्ययन किया है। उनके इस महत्वपूर्ण शोध कार्य के लिए […]

