कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्यपाल की अनुमति पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।आदेश में कहा गया है कि यदि दाेनों को किसी अन्य वाद में जेल में निरुद्ध रखना आवश्यक न हो, तो जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के विवेक के अनुसार दो जमानतें तथा उतनी ही धनराशि का एक मुचलका प्रस्तुत करने पर कारागार से मुक्त कर दिया जाए। बता दें कि करीब 20 वर्ष पहले राजधानी की पेपरमिल कॉलोनी में रहने वाली कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने अपनी जांच में अमरमणि और मधुमणि को दोषी करार देते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में इस मामले का मुकदमा देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया था। दोनों जेल में बीते 20 वर्ष एक माह और 19 दिन से थे। उनकी आयु, जेल में बिताई गई सजा की अवधि और अच्छे जेल आचरण के दृष्टिगत बाकी बची हुई सजा को माफ कर दिया गया है।
Related Articles
हज़रत उमर के शहादत दिवस पर होगा कार्यक्रम
हज़रत उमर के शहादत दिवस पर होगा कार्यक्रम
नात-ए-पाक पढ़ते हुए बच्चों ने निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदी
गोरखपुर। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर रविवार को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से सुप्पन खां मस्जिद खूनीपुर से मदरसतुल मदीना के बच्चों ने जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला। सिर पर अमामा, हाथों में इस्लामी झंडा, लबों पर नाते पाक, हदीसे रसूल और या रसूलल्लाह का नारा लगाते बच्चे आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस खूनीपुर, रेती चौक, […]
दीर्घायु चिकित्सालय का फीता काटकर किया गया उद्घाटन
गोरखपुर में आज दीर्घायु चिकित्सालय नेचुरोपैथी योग हॉलिस्टिक मेडिसिन व स्पाइनल केयर नौसड बनारस रोड पर स्थित दिनांक 4 अगस्त 2021 को राइज एंड साइन सोसाइटी एवं उनवल के चेयरमैन उमा शंकर निषाद द्वारा फीता काटकर किया गया उद्घाटन इस दौरान दीर्घायु चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉ० प्रमोद कुमार मद्धेशिया ने कहा कि कोरोना संक्रमण से […]

