कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमणि त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। राज्यपाल की अनुमति पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग ने इसका आदेश जारी किया है।आदेश में कहा गया है कि यदि दाेनों को किसी अन्य वाद में जेल में निरुद्ध रखना आवश्यक न हो, तो जिला मजिस्ट्रेट गोरखपुर के विवेक के अनुसार दो जमानतें तथा उतनी ही धनराशि का एक मुचलका प्रस्तुत करने पर कारागार से मुक्त कर दिया जाए। बता दें कि करीब 20 वर्ष पहले राजधानी की पेपरमिल कॉलोनी में रहने वाली कवियत्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के मामले की जांच सीबीआई ने की थी। सीबीआई ने अपनी जांच में अमरमणि और मधुमणि को दोषी करार देते हुए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था। बाद में इस मामले का मुकदमा देहरादून स्थानांतरित कर दिया गया था। दोनों जेल में बीते 20 वर्ष एक माह और 19 दिन से थे। उनकी आयु, जेल में बिताई गई सजा की अवधि और अच्छे जेल आचरण के दृष्टिगत बाकी बची हुई सजा को माफ कर दिया गया है।
Related Articles
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकार पेंशन योजना लागू करने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने दी बधाई
इण्डियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई कैम्पियरगंज की बैठक संपन्न। कैम्पियरगज, गोरखपुर। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई कैम्पियरगंज की आवश्यक बैठक एस. एन. नेशनल पब्लिक स्कूल बसन्तपुर कैम्पियरगंज में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल प्रदेश महामंत्री अजय गिरि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैंठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह ने […]
रमज़ान अज़मत व बरकत वाला महीना, खूब करें इबादत، मौलवी चक बड़गो में महिलाओं का जलसा
गोरखपुर। माह-ए-रमज़ान के मद्देनज़र बुधवार को नई कॉलोनी सफेदी बगिया मौलवी चक बड़गो में महिलाओं का जलसा हुआ। क़ुरआन-ए-पाक की तिलावत काशिफा बानो ने की। नात-ए-पाक नौशीन फातिमा व इलमा नूर ने पेश की। मुख्य वक्ता मदरसा क़ादरिया तजवीदुल क़ुरआन निस्वां अलहदादपुर की महजबीन सुल्तानी ने कहा कि अल्लाह का बहुत बड़ा एहसान कि उसने […]
गोरखपुर: कोतवाली पुलिस ने 3 शातिर चोरों को चार मोटरसाइकिल के साथ छोटे काजीपुर से किया गिरफ्तार
गोरखपुर: हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 11 फरवरी। डीआईजी/ एसएसपी जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी सोनम कुमार के पर्यवेक्षण व सीओ कोतवाली बी पी सिंह के कुशल नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी जयदीप कुमार वर्मा व वरिष्ठ व उप निरीक्षक संजीव कुमार ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर वाहन चोरों को छोटे काजीपुर […]
