लखनऊ: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक अहम फैसले में कहा कि माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 माता-पिता को बच्चों को घर से बाहर निकालने का अधिकार नहीं देता है| अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कानून के तहत गठित अधिकरण माता-पिता की अर्जी पर संतान को माता-पिता के उचित भरण-पोषण का निर्देश दे सकता है लेकिन वह संतान को घर से बाहर निकालने का आदेश पारित नहीं कर सकता. अदालत ने कहा कि अधिनियम की मंशा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उचित भरण-पोषण और उनका कल्याण सुनिश्चित करना है. अदालत ने कहा कि दीवानी प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत तय होने वाले कानूनी अधिकारों के बाबत इस अधिनियम के तहत आदेश पारित नहीं किये जा सकते हैं. न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह की एकल पीठ ने कृष्ण कुमार की ओर से दाखिल रिट याचिका का निपटारा करते हुए उक्त आदेश पारित किया।
Related Articles
डॉ० संजय कुमार निषाद की मांग पर रेलवे ने ट्रेन को दिया “निषादराज पूर्वांचल एक्सप्रेस” नाम
लखनऊ, अप्रैल 5, 2022। उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास कैबिनेट मंत्री डॉॅ. संजय कुमार निषाद के प्रयास के चलते रेल मंत्रालय ने गोरखपुर से कोलकाता के बीच चलने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस का नाम निषादराज पूर्वांचल एक्सप्रेस कर दिया है। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद ने बताया कि निषादराज गुह की जयंती के अवसर पर […]
यूपी: CM योगी का भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन जारी, ADM-SDM सहित 5 अफसरों पर गिरा गाज
लखनऊ : हमारी आवाज़ (इम्तियाज़ मंसूरी) 23जनवरी// मुख्यमंत्री योगी के आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी है. मुख्यमंत्री ने फर्रुखाबाद, उन्नाव और प्रयागराज में भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक तत्कालीन अपर जिलाधिकारी, तत्कालीन उप जिलाधिकारी सहित 5 अधिकारियों पर कार्रवाई का हंटर चला दिया. फर्रुखाबाद के […]
युवा सृजन संवाद: “गांव मुझमें धंसा है, इसलिए मेरी कथाओं में गांव है” शिवमूर्ति
कथाओं में समृद्धि जीवन को शिद्दत से जीने से आती है: शिवमूर्ति युवा सृजन संवाद की घर-गोष्ठी / 3 में लखनऊ से हिंदी कथा साहित्य के वरिष्ठ और संजीदा कथाकार शिवमूर्ति ने अपने जीवन और कथा विन्यास को लेकर बातचीत की। उन्होंने अपने जीवन संघर्ष को जिस रूप में प्रस्तुत किया, वह श्रोताओं को अंदर […]
