इंदौर। भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल की कार्यकारिणी बैठक में 95 प्रतिशत उपस्थिति के साथ , सर्वसम्मति से मध्यप्रदेश के सभी व्यापारियों का महासम्मेलन आयोजन करने का प्रस्ताव पारित हुआ। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कमल अजमेरा, इंदौर ज़िला अध्यक्ष मनीष बिसानी एवं ज़िला महासचिव जितेंद्र रामनानी के नेतृत्व में माहेश्वरी धर्मशाला गौराकुण्ड पर एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमे संपूर्ण प्रदेश के 52 ज़िलों के पदाधिकारियों की नियुक्ति भी प्रदेश महासम्मेलन में की जाना तय किया गया। संजय आहूजा द्वारा यह प्रस्ताव दिया गया की आगामी त्योहारों को देखते हुए , सभी प्रकार के धार्मिक तथा राजनीतिक जुलूसों का मुख्य बाज़ारो में प्रतिबंधित करवाने बाबद संबंधित अधिकारियो से मिलकर प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर सर्वानुमति से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (र) का प्रादेशिक अधिवेशन सितंबर माह में इंदौर में आयोजित किया जाने का निर्णय लिया गया। यह भी तय किया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (र) द्वारा बाज़ारों में शिविर लगाकर निःशुल्क उद्यम आधार कार्ड बनाए जाएंगे । इस अवसर पर मंडल के अरुण पटेल ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि आयोजन में प्रदेश के सभी जिलों के पदाधिकारी नोजूद रहें। सरक्षक राजकुमार साबु ने मण्डल की उपलब्धियों को बताया कि सरकार कोई भी हो व्यापारियों को एकजुट होकर अपने हितों की रक्षा हेतु प्रयास करना होंगे। जय जेठवानी एवं सुधीर चौपड़ा ने कहा कि हमारे मण्डल के प्रयास ऐसे हो जिसकी खुश्बू प्रदेश ही नही सम्पूर्ण देश मे फैलनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष दीपक भंडारी ने बताया कि यह आयोजन इंदौर की गरिमा के अनुरूप होगा। चूँकि इंदौर प्रदेश की व्यवसायिक राजधानी है और आस पास के सभी शहर इंदौर का ही अनुसरण करते हैं। इसलिये इस आयोजन में इंदौर शहर के सभी व्यापारिक एवं औधोगिक संगठनों के प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित रहेंगे। सभा मे नरेश फुँदवानी, राजेश अग्रवाल, सुमित साबू, बसंत सोनी शांतिलाल जांगिड़, पप्पू सिकची ने भी अपने विचार रखे। मीटिंग में पंकज गांधी, नितिन अग्रवाल, पियूष मूंदड़ा, नीरज अग्रवाल, सुरेंद्र जैन ,अमित छाबड़ा आदि उपस्थित रहे। अंत मे आभार यशपाल कुन्दवानी द्वारा प्रकट किया गया।
Related Articles
तैबा कॉलेज के छात्र एम०पी० बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत हुए पास
इंदौर: 29 (तौसीफ अहमद) अप्रैल जामिआ मरकजुस्सकाफतिस्सुन्निया, केरला की शाख तैबा कॉलेज, इंदौर के तलबा ने मुकम्मल आलिम कोर्स की तालीम हासिल करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश बोर्ड के 10वीं और 12वीं के इम्तिहान में अपने इब्तिदाई दौर 2018 से लेकर अब तक मुसलसल 100फीसद कामयाबी हासिल की है। इस बार 10वीं क्लास में कुल […]
हज यात्रा के लिए 9 सितम्बर आवेदन की आखिरी तारीख
इंदौर। मुस्लिम समुदाय में हज यात्रा करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मक्का मदीना की पाक हज यात्रा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। साल 2025 में हज यात्रा करने की तमन्ना रखने वाले मुस्लिम समाज के लोगों को इसके लिए आवेदन करना होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 9 सिंतबर 2024 है। जिसके बाद […]
चन्दननगर में सैकड़ों युवाओं का मुफ्त में किया ब्लड ग्रुप टेस्ट
इस ख़बर को अपने पसंदीदा भाषा में पढ़ें [gtranslate] ताहिर कमाल सिद्दीकी इंदौर। जब हमारा कोई अपना ख़ून के लिए जिंदगी और मौत के बीच जूझता है। उस वक्त हमें रक्तदान की अहमियत पता चलती है, तब ही हमें एहसास होता है कि हर इंसान को अपना ब्लड ग्रुप मालूम होना चाहिये। ब्लड ग्रुप की […]


