इंदौर। प्रशासनिक संकुल इंदौर जिलाधीश कार्यालय (कलेक्टर ऑफिस) में प्रतिमाह होने वाले राष्ट्र गान एवं राष्ट्र गीत की सुंदर प्रस्तुति संस्था अनुभूति विज़न सेवा संस्थान के दिव्यांग बच्चों द्धारा दी गई। दिव्यांग बच्चों के द्धारा स्वीप एक्टिविटी के अंतर्गत मतदाता जागरूकता गीत भी गाया गया। कार्यक्रम में इंदौर कलेक्टर डॉ.इलैया राजा टी., अपर कलेक्टर सुश्री सपना लोवंशी, सामाजिक न्याय की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुश्री सुचिता तिर्की भी शामिल थी। संस्था अनुभूति विज़न सेवा संस्थान की सचिव श्रीमती चंचल सलारिया ने बच्चों के खेल के विषय में कलेक्टर इलैया राजा टी को बताया कि संस्था के दिव्यांग बच्चे अलग-अलग खेल में भाग लेने शहर व प्रदेश के बाहर खेलने भी जा रहे है। संस्था की एक बच्ची जो अभी शिमला में स्नो गेम्स जीतकर आई है और 2025 ने बर्लिन में होने वाले स्पेशल ओलंपिक में इसका चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ इलेयाराज टी ने संस्था सचिव को बधाई दी। कलेक्टर ने संस्था अनूभूति विज़न सेवा संस्थान को एक लाख का चेक देकर सम्मानित भी किया। संस्था पदाधिकारियों ने कलेक्टर का आभार माना। गौरतलब रहे दिव्यांग बच्चों के हितार्थ में अनुभूति विज़न सेवा संस्थान प्रेरक कार्य कर रही है।
Related Articles
मक्का-मदीना में उमराह के सफर के लिए काफिला हुआ रवाना
इंदौर। पवित्र शहर मक्का-मदीना में उमराह के सफर के लिए इंदौर से काफिला रवाना हुआ। कोहिनूर कॉलोनी में उमराह जायरीनों का ज़ोरदार इस्तक़बालहाजी हनीफ पठान द्वारा किया गया। मेहमाने खुसूसी समाजसेवी हनीफ पटेल गोल्ड और ताहिर कमाल सिद्दीकी ने शिरकत की। उमराह ज़ायरीन हाजी इस्माईल पठान (नाना) और नदीम पठान का इस्तक़बाल साफा बांधकर हारफ़ूलों […]
मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने किया ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण
मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन ने किया ध्वजारोहण एवं वृक्षारोपण
दादा पीर नियाज़ अली सरकार की दरगाह पर पेश की शाही चादर
बेहतर बारिश की दुआ के साथ पेश किए अक़ीदत से गुलाब के फूल इंदौर। माहौल में रूहानियत और लोबान की धुनी और इत्र से पूरा दरगाह परिसर महक रहा था। जैसे ही तुकोगंज पर ताजुल औलिया हज़रत नियाज़ अली शाह की दरगाह पर मखमली शाही चादर पेश की गई तो अक़ीदत से सभी की आंखें […]

