इंदौर। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में अनुभवी नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा रही है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक जीतू पटवारी की अनुशंसा पर इंदौर ज़िला के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरपंच हाजी सोहराब पटेल को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दोबारा सौंपी है। इससे पहले भी वे जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनका पहले का कार्यकाल भी बढ़िया रहा। अखिल भारतीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की अगुवाई में निकली भारत जोड़ो यात्रा में जिला इंदौर ग्रामीण का समन्वयक नियुक्त किया गया था। तब उन्होंने इस महत्वकांक्षी भारत जोड़ो यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इसके अलावा उन्होंने जिले में हमेशा कांग्रेस का जनाधार बढाने का कार्य किया है। इसी के प्रतिफल में उन्हें जिला कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष देकर पार्टी ने उनपर मज़बूत विश्वास जताया है। हाजी सोहराब पटेल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी। अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी।
Related Articles
फ्रीडम फाइटर स्कूल में शिक्षकों को तोहफे देकर मनाया शिक्षक दिवस
इंदौर: फ्रीडम फाइटर स्कूल में शिक्षकों को तोहफे देकर मनाया शिक्षक दिवस
शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए मंत्रियों के साथ विचार मंथन सत्र की अध्यक्षता की
भोपाल (मध्य प्रदेश) : 5 जनवरी (एएनआई): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए रोडमैप पर चर्चा करने के लिए राज्य के मंत्रियों के साथ विचार मंथन करेंगे।इससे पहले, एक कैबिनेट बैठक दिन के लिए निर्धारित की गई थी। हालांकि, अब मुख्यमंत्री कोलार डैम के पास कई मंत्रियों के […]
“पुलिस जनता की सेवा हेतु सदैव तत्पर” नीता देअरवाल, सोनकच्छ में शान से निकली तिरंगा यात्रा
(रिपोर्टर-ताहिर कमाल सिद्दीक़ी) सोनकच्छ में आन-बान-शान के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।देश-भक्ति, जन-सेवा का संदेश देते हुए सोनकच्छ पुलिस ने रिमझिम फुहार के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा नगर के प्रगति नगर, हाइवे, बस स्टैंड होते हुए पुनः थाना परिसर में पहुंची। बारिश के बीच पुलिस की तिरंगा यात्रा देख नगरवासियों ने जयघोष किया। थाना […]

