इंदौर। सऊदी अरब से हज का मुक़द्दस फ़र्ज़ अदा कर लौटने वाले हाजियों का पिंजारा बाखल स्थित मंसूरी जमातखाना में स्वागत किया गया। भाजपा नेता हाजी हमीद नियारगर व अन्य हाजियों का इस्तक़बाल कर्बला कमेटी के अध्यक्ष फारुक राईन, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मंज़ूर अहमद, अलानूर पहलवान,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशमंत्री बबलू खान, अमजद लाला, अनवर देहलवी, मुन्ना नासिर बेग,एजाज टापिया, बंटी अंसारी, जमील लाला, शाह नवाज़, मोहसिन खान, अफसान पठान, आदि ने हारफूल से हाजियों का इस्तक़बाल किया। हाजी हमीद नियारगर ने बताया कि उन्होंने मक्का मदीना जाकर मुल्क में अमन,चैन,खुशहाली और तरक़्क़ी के लिए खास तौर पर दुआ मांगी। सैकड़ों समाजजनों ने हाजियों का इस्तक़बाल किया और हज की मुबारकबाद दी।
Related Articles
तिरंगे के साथ खजराना दरगाह पर चादर पेश कर मांगी देश की खुशहाली की दुआ
तिरंगे के साथ खजराना दरगाह पर चादर पेश कर मांगी देश की खुशहाली की दुआ
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश में योगेश मेहता दूसरी बार अध्यक्ष चुने गये और तरूण व्यास सचिव
इंदौर। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश के चुनाव हुए। एसोसिएशन कार्यालय में वर्ष 2024-26 के लिए नवीन पदाधिकारियों के चुनाव में योगेश मेहता को सर्वसम्मति से पुनः अध्यक्ष एवं मानद सचिव तरूण व्यास को चुना गया है। नवगठित कार्यकारिणी समिति के प्रमुख पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश भाटिया, उपाध्यक्ष द्वय प्रकाश जैन एवं हरीश नागर सह […]
सलामती के साथ हज यात्रियों का दूसरा कारवां लौटा, गले मिलकर मुबारकबाद दी
सलामती के साथ हज यात्रियों का दूसरा कारवां लौटा, गले मिलकर मुबारकबाद दी


