इंदौर। इस्लामी नए साल 1444 हिजरी की शुरुआत 30 जुलाई सनीचर शाम को चाँद नज़र आने के साथ होगी। क़ाज़ी-ए-शहर अबुल रेहान फ़ारूक़ी साहब ने बताया कि आज 29 जुलाई जुमा को मुहर्रमुल हराम 1444 हिजरी का चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन चाँद नज़र नहीं आया और ना ही कोई शरई शहादत या तसदीक़ हासिल हुई। लिहाज़ा मोहर्रम की 1 तारीख 31 जुलाई 2022 बरोज इतवार को होगी। जल्द ही मदरसा रियाज़ुल उलूम पर यौमे आशूरा के जलसे का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
Related Articles
तालीम के बगैर मुस्लिम समाज का विकास अधूरा
इंदौर। चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सीए, हाेटल मैनेजमेंट या फिर एग्रीकल्चर फील्ड में बेहतर कैरियर बनाना चाहते हैं, तो इससे पहले इन सभी फील्ड के कार्यों को समझने की जरूरत है, इसको समझने के बाद अपना कैरियर चुनें। उक्त विचार करियर काउंसलर शाहिद बेग ने सीआरपी लाइन पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन वक़्फ़ कमेटी द्वारा संचालित अल्पसंख्यक एजुकेशन […]
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर, मालवांचल यूनिवर्सिटी में हुई व्हाइट कोट सेरेमनी
ताहिर कमाल सिद्दीक़ीइंदौर। चेहरे पर खुशी लिए डॉक्टर बनने के लक्ष्य के साथ इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में नए बैच के स्टूडेंट्स की व्हाइट कोट सेरेमनी हुई। फैकल्टी ने स्टूडेंट्स को सफेद एप्रीन पहनाई। इस दौरान उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। अभिभावकों को कॉलेज की सुविधाएं दिखाई गई। बताया गया कि पेरेंट्स बराबर संपर्क में […]
शिक्षाविद अब्दुल हफीज बनारसी को ट्रांस्फॉरमेटिव लीडरशिप अवॉर्ड 2024 से नवाज़ा
इंदौर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पारुल यूनिवर्सिटी गुजरात द्वारा ट्रांस्फॉरमेटिव लीडरशिप अवॉर्ड 2024 का आयोजन होटल लेमन ट्री इंदौर में किया गया। जिसमें इंदौर से शिक्षाविद एवं प्राचार्य अब्दुल हफीज बनारसी को ट्रांस्फॉरमेटिव लीडरशिप अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया। तकरीबन 50 स्कूल के प्राचार्यों को इस अवॉर्ड से नवाजा […]


