गोरखपुर। गाजी रौजा स्थित आइडियल मैरेज हाउस में शनिवार 1 अक्टूबर को रात 8 से 11 बजे तक भव्य जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक हाफिज अयाज अहमद व हाजी उबैद अहमद खान ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर बिलग्राम शरीफ के सज्जादानशीन पीरे तरीक़त अल्लामा सैयद उवैस मुस्तफा वास्ती व अल जामितुल अशरफियां मुबारकपुर के मौलाना मसऊद अहमद मिस्बाही तकरीर पेश करेंगे। अध्यक्षता कारी फुरकान अहमद व संचालन मौलाना मकसूद आलम करेंगे। नात शरीफ रईस अनवर व कारी नसीमुल्लाह पेश करेंगे। जलसे में शहर व आसपास के उलमा किराम शिरकत करेंगे। संयोजक ने लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
Related Articles
इस होली पर लीजिए पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संकल्प
हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने की अपीलकहा, होलिका दहन एक धार्मिक अनुष्ठान, न डाले टॉयर और प्लास्टिक गोरखपुर। हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल कहती है कि होली रंगों का पावन त्योहार है। 17 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली उल्लास के साथ मनाई जाएगी। लेकिन होली के […]
अधिवक्ताओं के हक़ हुक़ूक पर मंथन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की उठी मांग
अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन का सम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह गोरखपुर। रविवार को एसएस पैलेस चौरहिया गोला में अखिल भारतीय अल्पसंख्यक अधिवक्ता एसोसिएशन का सम्मेलन व गोरखपुर-बस्ती मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ। अल्पसंख्यक अधिवक्ताओं के हक़ हुक़ूक पर मंथन किया गया। एसोसिएशन की योजनाओं पर रोशनी डाली गई। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू […]
नये अधिनियम के जरिए वक्फ संपत्तियों से हटेगा अवैध कब्ज़ा-अतिक्रमण
गोरखपुर। उप्र सार्वजनिक भू-गृहादि (अप्राधिकृत अध्यासियों की बेदखली) (संशोधन) अधिनियम 2014 के जरिए वक्फ की स्थावर संपत्तियों पर से अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस बाबत शासन से आदेश जारी हो चुका है। जल्द इस पर कार्रवाई होने वाली है। प्रमुख सचिव उप्र शासन के. रविन्द्र नायक ने जिला मजिस्ट्रेट/अपर सर्वे आयुक्त वक्फ को […]
