जालौन:(अबू शहमा अंसारी) विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम आर अंसारी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव मेराज अंसारी एडवोकेट, राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर्स सेल श्री राम अकबाल बहादुर सिंह, यादव समाज के प्रदेश कॉर्डिनेटर श्री गणेश शंकर एवं मसूद आलम व मोहम्मद गुफरान खान सहित संगठन के पदाधिकारियों के साथ जनपद जालौन के उरई का सुप्रसिद्ध आई टी आई कालेज अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा के चौथे दीक्षान्त समाहरो में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होने के लिए पहुंचे।उससे पहले संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आशिष कौशिक के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ इफ्तिखार अहमद व झांसी मंडल के पदाधिकारियों सहित जनपद जालौन के जिलाध्यक्ष बालक राम कुशवाहा अपनी टीम साथ लगभग 20 किलोमीटर पहले ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगमन पर कई जगह भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके बाद उरई के गोविंदा रेस्टोरेंट में पदाधिकारियों से मुलाकात की उसकी समस्याओं को सुना उनकी समस्याओं का तत्काल निस्तारण के लिए आश्वासन दिया। उसके बाद अयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा अकोढ़ी दुबे आई टी आई कालेज पहुंच कर बच्चों को प्रस्तित पत्र एवं ट्राफी देकर सम्मानित किया और बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर कालेज उप प्रबंधक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ डॉक्टर प्रियंक शर्मा जी के शानदार प्रोग्राम के लिए उनके पूरे स्टाफ एवं संचालन कर्ता विनय पांचाल को बधाई दी। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जनपद जालौन के सभी पदाधिकारियों को संगठित होकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोर दिया जाए।