मध्य प्रदेश

दशहरा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने स्वप्निल कोठरी

ताहिर कमाल सिद्दीकी
इंदौर। विधानसभा-5 के सबसे बड़े दशहरा महोत्सव की तैयारियां ज़ोरो-शोरो से शुरू हो चुकी है। हर साल ‘पूर्वी क्षेत्र धार्मिक संगठन एवं सांस्कृतिक मंडल’ द्वारा तिलक नगर मैदान में बड़े स्तर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें शहरभर से करीब 10,000 लोग शामिल होते हैं। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए महामंडलेश्वर दादू महाराज के सानिध्य में ‘दशहरा महोत्सव समिति वर्ष 61’ का गठन किया गया है। इस समिति का अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी को बनाया गया है। दशहरा महोत्सव समिति की कार्यकारिणी में छोटे यादव, अविनाश पचौरी, डॉ. रतनसिंह बिसेन, लच्छू मिमरोट, विनय यादव, मीत कश्यप, धीरज कश्यप, संजीव सेठ, विजेंद्र दीक्षित, विजय बिसेन, अंकित दुबे शामिल होंगे। इनके अलावा मुन्ना पहलवान, दिलीप बौरासी, संदीप महावर, पुष्पेंद्र बौरासी, आकाश राठौर, राज बौरासी, रोहित कैथवास, आकाश सोनकर, अंकित साहू, हनी सोलंकी, करण धिमान, राजा वर्मा, अमित साहू, सौरभ सोनकर, सुमित सैनी, सूर्यांश गनोदिया, आनंद वर्मा, आलोक कुशवाह, विनोद अग्रवाल, प्रदीप सक्सेना, दिनेश गर्ग, विजय निगम, कमल व्यास और नितिन यादव भी कार्यकारिणी का विशेष हिस्सा रहेंगे।

समाचार अपडेट प्राप्त करने हेतु हमारा व्हाट्सएप्प ग्रूप ज्वाइन करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *