पंजाब के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के अमलोह रोड इलाके स्थित कुंभड़ा गांव में शनिवार दोपहर बाद फर्नेस इकाई में हादसा हो गया। इसमें सात मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ जब भट्ठी में लोहा पिघलाने का काम चल रहा था। उबाल आने के कारण लोहा भट्ठी के पास काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। हादसे में दो गंभीर रूप से जख्मी हो गए और पांच अन्य घायलों को लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ आकाश दत्त का कहना है कि घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। इस संबंधी इकाई के मालिक से संपर्क नहीं हो पाया है।
Related Articles
सोशल मीडिया पर पंजाब के डीएवी पब्लिक स्कूल में फायरिंग की धमकी से दहशत
अमृतसर।पंजाब के अमृतसर में शहर की पॉश कालोनी लारेंस रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में 8 सितंबर को फायरिंग करने को लेकर मैसेज वायरल होने के बाद शहर में दहशत फैल गई। इसकी जानकारी मिलने पर देर रात इस पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिए […]
मजहर आलम बने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी उर्दू विभाग अमृतसर के मैनेजमेंट कमेटी मेंबर
जालंधर: 29 अक्टूबर (प्रेस नोट)गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के वाइस चांसलर ने पत्रकार मजहर आलम को उनकी उर्दू खिदमात की वजह से गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी उर्दू विभाग का मैनेजमेंट कमिटी का मेंबर बनाया है।उल्लेखनीय है कि मजहर आलम काफी सालों से उर्दू पत्रकारिता को अंजाम दे रहे हैं। उनकी उर्दू खिदमत को देखते […]
आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में वायु सेना कर्मचारी राम सिंह गिरफ्तार
लुधियाना: हमारी आवाज़, 31Dec// पंजाब के लुधियाना के सुधार इलाके में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में हलवारा वायु सेना के एक कर्मचारी राम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी न्युज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर दी| राम सिंह लुधियाना के हलवारा एयर फोर्स स्टेशन में डीजल […]

