इंदौर। इस्लामी नए साल 1444 हिजरी की शुरुआत 30 जुलाई सनीचर शाम को चाँद नज़र आने के साथ होगी। क़ाज़ी-ए-शहर अबुल रेहान फ़ारूक़ी साहब ने बताया कि आज 29 जुलाई जुमा को मुहर्रमुल हराम 1444 हिजरी का चांद देखने की कोशिश की गई, लेकिन चाँद नज़र नहीं आया और ना ही कोई शरई शहादत या तसदीक़ हासिल हुई। लिहाज़ा मोहर्रम की 1 तारीख 31 जुलाई 2022 बरोज इतवार को होगी। जल्द ही मदरसा रियाज़ुल उलूम पर यौमे आशूरा के जलसे का ऐलान भी कर दिया जाएगा।
Related Articles
कला प्रदर्शनी में दिखी संस्कृति की सुंदर विविधता
इंदौर क्रिएट स्टोरीज एनजीओ के बैनरतले कैनरीज आर्ट गैलरी में दो दिनी कला प्रदर्शनी में कला के खूबसूरत रंग देखने को मिले। प्रदर्शनी क्यूरेटर दीपक शर्मा ने बताया इस प्रदर्शनी में 9 से 52 साल तक के 25 कलाकारों के 90 कलाकृति प्रदर्शित है ।प्रदर्शनी का उद्घाटन स्टेट जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर आर्टिस्ट विजय सोहनी ने […]
उज्जैन से ट्रेन में जा रहे मुस्लिम युवक को हिंदू संगठन वालों ने पीटा
मुस्लिम लड़का और गैर मुस्लिम लड़की MP उज्जैन से ट्रेन में जा रहे थे, हिंदू संगठन वालों को खबर लगी तो वहाँ पहुँचकर लड़के को पीटते हुए थाने ले गए, जाँच के बाद पुलिस ने बताया कि लड़का और लड़की दोनों शादीशुदा हैं, दोनों में पारिवारिक संबंध भी है, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जाने […]
लोकतंत्र सेनानियों ने मनाया संविधान गौरव दिवस
इंदौर। लोकतंत्र सेनानी संघ इंदौर द्वारा छावनी स्थित व्यापारिक सहकारी बैंक सभागृह में संविधान गौरव दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा “आदित्य” ने की। अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश अग्रवाल, जिला महामंत्री गोपालदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष ओम वर्मा, गंगाराम चौधरी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गिरीश शर्मा […]



